×

तीन साल से इस शख्स की जान के दुश्मन बने कौवे, जहां जाता है कर देते हैं हमला

वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि कौवे भी मनुष्यों की तरह इशारे करते हैं। जैसे मनुष्य चीजों को दिखाने के लिए इशारे करते हैं ऐसे ही कौवे अपने पंखों को हिलाकर इशारे करते हैं।

Aditya Mishra
Published on: 22 March 2023 11:17 AM GMT (Updated on: 22 March 2023 11:20 AM GMT)
तीन साल से इस शख्स की जान के दुश्मन बने कौवे, जहां जाता है कर देते हैं हमला
X

शिवपुरी: आपने कहानियों में अकसर नागिन के बदले की कहानी सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी आपने कौवे को किसी से बदला लेते हुआ सुना है। कहानी थोड़ी से अजीब है, लेकिन ये सच है।

जो मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सुर्खियों में बनी हुई हैं। यहां एक शख्स कौवे से अपनी बचाता हुआ फिर रहा है। जिसने उस पर हमला करके उसे चोटिल कर दिया है। आइये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इन देशों की दो से ज्यादा हैं राजधानियां…

3 साल पहले मार दिया था कौए का बच्चा

शिवा केवट ने बताया कि लगभग तीन साल पूर्व जब में अपने गांव से बदरवास की तरफ आ रहा था तो रास्ते मे कौवे का बच्चा का एक बच्चा एक जाली में फंसा हुआ नजर आया।

उसे जाली में फंसा देखकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोए का बच्चा मर गया। शिवा बताता है उसके बाद से तो उसका सड़क पर निकलना ही मुश्किल हो गया।

शुरुआत में जब कौओं ने हमला किया तो उसे समझ नहीं आया, लेकिन बाद में उसे याद आया कि उसके हाथ से कौए का बच्चा मरने की वजह से वो दुश्मन बन गए हैं।

कौवे का दिमाग अन्य परिंदों की तुलना में बड़ा होता है

कौवे का दिमाग अन्य पक्षियों की तुलना में बड़ा होता है, इसलिए इनकी याददाश्त भी अच्छी होती है। वह आसानी से किसी इंसान के चेहरे ओर उसके व्यवहार की पहचान कर लेते हैं और उसे सालों साल तक नहीं भूलते हैं।

यह अपने दोस्तों और दुश्मनों को भी अच्छी तरह से पहचानते हैं। इसलिए कोई यदि कोई कौओं या उसके अंडों को नुकसान पहुंचाए तो यह उस पर हमला भी कर देते हैं।

ये भी पढ़ें...बाप रे बाप! क्या ऐसे भी होता है योगा, देखें ये अजब-गजब तस्वीरें

इशारों में बातें करते हैं कौवे

वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि कौवे भी मनुष्यों की तरह इशारे करते हैं। जैसे मनुष्य चीजों को दिखाने के लिए इशारे करते हैं ऐसे ही कौवे अपने पंखों को हिलाकर इशारे करते हैं।

सालों पहले वैज्ञानिकों ने यह पता लगा लिया था कि रावेन प्रजाति के कौवे अन्य पक्षियों के मुकाबले बहुत ज्यादा तेज दिमाग के होते हैं।

शोध के लेखक सिमोन पिका ने कहा कि लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब रावेन को मनुष्यों की तरह इशारे करते हुए देखा गया है। ऐसी बातें जंगली जीवों में विरले ही नजर आती हैं। सिमोन पिका जर्मनी के मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फार ओरनिथोलाजी में जीवविज्ञानी हैं।

लाइव साईंस ने पिका के हवाले से लिखा है कि रावेन को मनुष्यों की तरह इशारे करते हुए देखने के लिए उनके दल ने जंगलों की खूब खाक छानी है।

उन्होंने कहा कि अब वह अपने दल के साथ रावेन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य इशारों की जांच पड़ताल करेंगे। फिलहाल उनके शोध के अनुसार रावेन भी चीजों की ओर इंगित करने के लिए मानवों की तरह इशारे करते हैं।

ये भी पढ़ें...WOMEN’S DAY SPECIAL: अजब गजब महिलाएं, इनकी कहानी सुनकर आप रह जाएंगे दंग

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story