×

Ajinkya Rahane Net Worth: अजिंक्य रहाणे करते हैं करोड़ों में कमाई, आईपीएल के बाद हुए मालामाल

Ajinkya Rahane Net Worth: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। रहाणे को भारतीय टीम में करीब 16 महीने बाद टेस्ट टीम में जगह मिली थी।

Suryakant Soni
Published on: 15 Jun 2023 5:29 AM GMT
Ajinkya Rahane Net Worth: अजिंक्य रहाणे करते हैं करोड़ों में कमाई, आईपीएल के बाद हुए मालामाल
X
Ajinkya Rahane Net Worth (Pic Credit: Google Image)

Ajinkya Rahane Net Worth: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। रहाणे को भारतीय टीम में करीब 16 महीने बाद टेस्ट टीम में जगह मिली थी। उससे पहले उनका करियर बिल्कुल समाप्ति की तरफ था। कुछ समय पहले बीसीसीआई ने उनको अपने कॉन्ट्रेक्ट से भी बाहर कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं टीम इंडिया का ये क्रिकेटर भी अपने साथियों की तरह करोड़ों में कमाई करता हैं। चलिए जानते हैं अजिंक्य रहाणे की कुल नेटवर्थ...

अजिंक्य रहाणे करते हैं करोड़ों में कमाई

बता दें क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे ने अपनी बल्लेबाज़ी से एक ख़ास पहचान बनाई हैं। पिछले कुछ सालों में उनके खेल में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन इसके बावजूद उनकी कमाई में कमी नहीं आई। अजिंक्य रहाणे आज भी करोड़ों में कमाई करते हैं। उनकी कमाई का जरिया क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। उन्होंने क्रिकेट से कमाई करके अपने लिए आलिशान घर और कार खरीदी हैं। महाराष्ट्र के अश्वि-केडी गांव में जन्मे रहाणे ने मुंबई के लिए खूब समय तक क्रिकेट खेला हैं। आईपीएल में भी उनका बल्ला खूब चलता हैं।

आईपीएल से हो गई कमाई दोगुनी:

बता दें आईपीएल से सभी क्रिकेटरों की चांदी हो गई। कई विदेशी खिलाड़ी तो इस लीग में खेलने के लिए अपने देश से अनुबंध तक तोड़ रहे हैं। ऐसे में आईपीएल में रहाणे का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। रहाणे ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, केकेआर और चेन्नई सहित कई टीम के साथ खेला हैं। हाल ही में उनको चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले उन्हें केकेआर ने करोड़ों रूपये में अपनी टीम से जोड़ा था।

रहाणे की कुल संपत्ति 9 मिलियन डालर (65 करोड़):

बता दें वैसे उनकी कुल संपत्ति का उन्होंने कभी जिक्र नहीं किया। लेकिन कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 9 मिलियन अमरीकी डालर होने का अनुमान है। यह भारतीय रुपये में करीब 65 करोड़ रुपये होती है। वो हर महीने करीब 50 लाख रूपये की कमाई करते हैं। हाल ही में उनको बीसीसीआई ने अपने अनुबंध से बाहर कर दिया था। लेकिन फिर उम्मीद हैं कि जल्द ही उनको बीसीसीआई का अनुबंध मिल जाएगा।

कैसा रहा हैं उनका रिकॉर्ड:

रहाणे ने अपने करियर में अभी तक 83 टेस्ट मैच की 142 पारियों में 38.97 और करीब 50 के स्ट्राइक रेट से 5066 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 12 शतक और 26 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं 90 वनडे में रहाणे ने 2962 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक और 3 शतक जड़े हैं। टी-20 में उनके नाम 20 मैचों में कुल 375 रन हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story