×

ये है दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला खिलाड़ी, Forbes की लिस्ट जारी

शुक्रवार को फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की वार्षिकी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें...

Ashiki
Published on: 30 May 2020 4:57 AM GMT
ये है दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला खिलाड़ी, Forbes की लिस्ट जारी
X

नई दिल्ली: शुक्रवार को फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की वार्षिकी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीट बन गए हैं। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रम से क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेस्सी हैं।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कठुआ थाने को किया गया सील, एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

बता दें पिछले 12 महीनों में फेडरर ने आठ अरब से ज्यादा की कमाई की है। इसमें से लगभग सात अरब की कमाई उन्होंने ब्रैंड एंडोर्समेंट से की है। फेडरर चौथे स्थान से छलांग लगाकर पहले स्थान पर जा पहुंचे और ऐसा करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल इस लिस्ट में 27वें नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार हैं। 106.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ फेडरर इस लिस्ट में पहली बार टॉप पर आए हैं।

इस लिस्ट में शामिल विराट इकलौते भारतीय खिलाड़ी

वहीं इस लिस्ट में शामिल विराट कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों में इकलौते भारतीय खिलाड़ी विराट हैं। विराट इस लिस्ट में 66वें नंबर पर हैं। 2019 के मुकाबले विराट ने इस लिस्ट में 30 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ वो 66वें नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें: कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों का अभियान शुरू, 2 आतंकियों के फंसे होने की सूचना

फोर्ब्स ने कहा कई कोरोना वायरस के कारण फुटबॉल खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती हुई है जिसके कारण पहली बार टेनिस खिलाड़ी को इस लिस्ट में टॉप पर आने का मौका मिला है।



लिस्ट में महिला खिलाड़ी

वहीं इस लिस्ट में महिला खिलाड़ियों में जापान की नाओमी ओसाका दो अरब 82 करोड़ की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला एथलीट हैं। इस मामले में उन्होंने सेरेना विलियम्स को पछाड़ दिया जो पिछले चार सालों से पहले स्थान पर काबिज थी।

ये भी पढ़ें: MP में कोरोना का कहर, राजभवन तक पहुंचा वायरस, कर्मचारियों को मिला ये आदेश

Ashiki

Ashiki

Next Story