×

Hardik Pandya World Cup Records: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 'तुरुप का इक्का' साबित होंगे हार्दिक पंड्या, रिकॉर्ड पर डाले एक नज़र

Hardik Pandya World Cup Records: भारत में इस साल होने वाले वनडे विश्वकप को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दुनिया के तमाम बड़े सितारे भारतीय सरजमीं पर खेलते दिखाई देंगे। विश्वकप 2023 में कई जबरदस्त कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

Suryakant Soni
Published on: 16 Jun 2023 3:10 AM GMT
Hardik Pandya World Cup Records: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के तुरुप का इक्का साबित होंगे हार्दिक पंड्या, रिकॉर्ड पर डाले एक नज़र
X
Hardik Pandya World Cup Records (Pic Credit: Google Image)

Hardik Pandya World Cup Records: भारत में इस साल होने वाले वनडे विश्वकप को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दुनिया के तमाम बड़े सितारे भारतीय सरजमीं पर खेलते दिखाई देंगे। विश्वकप 2023 में कई जबरदस्त कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय फैंस चाहेंगे कि एक बार फिर टीम इंडिया इस खिताब को अपने नाम करे। लेकिन दुनियाभर की टॉप टीमों के बीच होने वाली ये जंग इतनी आसान भी नहीं रहने वाली है। भारत के पास दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ी मौजूद है। इसमें एक नाम जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा होती है वो हार्दिक पंड्या का...

'तुरुप का इक्का' साबित होंगे हार्दिक पंड्या:

टीम इंडिया के पास इस समय दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ टीम में शामिल है। इसके अलावा बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने वाले हार्दिक पंड्या इस विश्वकप में भारत के लिए 'तुरुप का इक्का' साबित हो सकते हैं। पंड्या बल्ले और गेंद के साथ फील्डिंग में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। विश्वकप में वो एक तेज़ गेंदबाज़ के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए भारतीय टीम में शामिल किये जा सकते हैं।

पिछले विश्वकप में दिखाया था दम:

हरदिल पंड्या ने अब तक अपने करियर में सिर्फ एक विश्वकप में हिस्सा लिया है। इस साल होने वाला यह उनका दूसरा विश्वकप होगा। पहले विश्वकप में उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने उस विश्वकप में भले ही कोई बड़ी पारी नहीं खेली। लेकिन छोटी-छोटी पारियों के माध्यम से उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की। इस बार भी टीम को उनसे काफी उम्मीद है। पिछले कुछ सालों में उनके वाइट बॉल क्रिकेट में काफी सुधार भी हुआ है।

कैसा रहा है पंड्या का विश्वकप में रिकॉर्ड:

हार्दिक पंड्या ने पिछले साल पहली बार वनडे विश्वकप में हिस्सा लिया था। जिसमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा भी रहा। उन्होंने इस विश्वकप में खेले गए 9 मैचों में करीब 200 से ज्यादा रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 48 रन रहा था। वहीं उन्होंने गेंदबाज़ी में भी दम दिखाते हुए 10 विकेट हासिल किये। इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में भी खूब अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार उनसे टीम इंडिया के फैंस को काफी उम्मीद रहेगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story