×

ICC World Cup 2023: ईडन गार्डन्स में भारत की अफ्रीका से होगी भिड़ंत, जानिए कैसा रहा हैं टीम इंडिया का रिकॉर्ड

World Cup 2023 Eden Gardens Records: आईसीसी की तरफ से वनडे विश्वकप 2023 का पूरा कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया हैं। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबले से होगी। लेकिन टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

Suryakant Soni
Published on: 27 Jun 2023 8:12 AM GMT
ICC World Cup 2023: ईडन गार्डन्स में भारत की अफ्रीका से होगी भिड़ंत, जानिए कैसा रहा हैं टीम इंडिया का रिकॉर्ड
X
World Cup 2023 Eden Gardens Records (Pic Credit: Google Image)

World Cup 2023 Eden Gardens Records: आईसीसी की तरफ से वनडे विश्वकप 2023 का पूरा कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया हैं। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबले से होगी। लेकिन टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया को लीग और स्टेज मैचों में कुल 9 मुकाबले खेलने हैं। इसमें भारत का मुकाबला 5 नवंबर को अफ्रीका से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। चलिए जानते हैं इस मैदान पर कैसा रहा हैं टीम इंडिया का रिकॉर्ड...

अब तक 30 से अधिक वनडे मैच खेले गए:

कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम भारत के ऐतिहासिक मैदानों में गिना जाता हैं। यहां अब तक कुल 30 से अधिक मैच खेले जा चुके हैं। वनडे विश्वकप में टीम इंडिया का यहां 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की स्थापना से पहले कोलकाता का ये मैदान सबसे अधिक दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम था। यहां बल्लेबाज़ों को काफी मदद मिलती हैं। टीम इंडिया ने इस मैदान पर का ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं।

इस मैदान पर पहला वनडे शतक इस खिलाड़ी के नाम:

बता दें ईडन गार्डन्स भारत के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम में शुमार है। जो कोलकाता में स्थित है। इस स्टेडियम की स्थापना साल 1864 में हुई थी। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। जिसमें लगभग 65000 दर्शकों की क्षमता विकसित की गई है। इस मैदान से जुड़े वैसे तो कई रिकॉर्ड हैं, लेकिन जब बात वनडे मैचों की हो तो यहां सबसे पहले शतक भारतीय खिलाड़ी ने ही जड़ा था। भारत के क्रिस श्रीकांत ने साला 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे शतक जड़ा था।

रोहित शर्मा ने खेली थी 264 रनों की पारी:

हमने आपको पहले भी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय टीम के बल्लेबाज़ों के लिए यह मैदान काफी लकी रहा हैं। इस मैदान पर सर्वाधिक वनडे स्कोर भी टीम इंडिया के नाम हैं। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैदान पर 404 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ही 264 रन ठोके थे। रोहित शर्मा ने 173 गेंद खेलकर 264 का बड़ा स्कोर बनाया था। ऐसे में अब विश्वकप 2023 में टीम इंडिया को यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ भिड़ना हैं। इसके बाद यहां एक सेमीफाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story