×

India ODI World Cup Matches: वर्ल्ड कप में भारत के मैचों का शेड्यूल, पाकिस्तान के अलावा इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया

India ODI World Cup Matches: वनडे विश्वकप 2023 का आगाज भारत में 5 अक्टूबर से होने जा रहा हैं। इसको लेकर आईसीसी ने मंगलवार को मुंबई इसका शेड्यूल जारी कर दिया। वनडे विश्वकप 2023 का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा।

Suryakant Soni
Published on: 27 Jun 2023 7:19 AM GMT (Updated on: 27 Jun 2023 8:37 AM GMT)
India ODI World Cup Matches: वर्ल्ड कप में भारत के मैचों का शेड्यूल, पाकिस्तान के अलावा इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया
X
India ODI World Cup Matches (Pic Credit: Google Image)

India ODI World Cup Matches: वनडे विश्वकप 2023 का आगाज भारत में 5 अक्टूबर से होने जा रहा हैं। इसको लेकर आईसीसी ने मंगलवार को मुंबई इसका शेड्यूल जारी कर दिया। वनडे विश्वकप 2023 का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा। जबकि मेजबान इंडिया अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई से करेगी। भारतीय टीम को पहले मुकाबले में सबसे अधिक खिताब विजेता ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना होगा। चलिए जानते हैं टीम इंडिया के पुरे मैचों का कार्यक्रम....

पाकिस्तान के अलावा इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया:

टीम इंडिया को विश्वकप में पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से सामना करना होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद भारत को अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेलना होगा। इसके चार दिन बाद यानी 15 अक्टूबर को विश्वकप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में होगा। फिर टीम इंडिया को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरना पड़ेगा।

टीम इंडिया को इसके बाद पिछली बार की उपविजेता टीम न्यूज़ीलैंड से 22 अक्टूबर को धर्मशाला के मैदान पर भिड़ना होगा। जबकि इस विश्वकप जीतने की प्रबल दावेदार और पिछली बार की गत विजेता इंग्लैंड ने टीम इंडिया का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 29 अक्टूबर को होगा। इसके बाद टीम इंडिया को 2 नंवबर को क्वालीफायर टीम से मुंबई में भिड़ना होगा। टीम इंडिया 5 नवंबर को कोलकाता में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत होगी। जबकि अपने लीग मैचों का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम 11 नवंबर को दूसरी क्वालीफायर से खेलना होगा।

15 अक्टूबर पर सभी की निगाहें:

भारत में होने वाले वनडे विश्वकप को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम जारी हो गया हैं। टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें कड़ी चुनौती पेश करेगी। विश्वकप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। वनडे विश्वकप की सबसे बड़ी जंग यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story