×

IPL 2023: ये 5 प्लेयर्स इस आईपीएल के स्टार हैं, आइये जानें इनकी लाइफस्टाइल के बारे में

IPL 2023: आज हम आपको उन प्लेयर्स के बारे में बताएंगे, जो IPL 2023 के स्टार प्लेयर बन गए हैं।

Shreya Sharma
Published on: 17 April 2023 5:06 PM GMT
IPL 2023: ये 5 प्लेयर्स इस आईपीएल के स्टार हैं, आइये जानें इनकी लाइफस्टाइल के बारे में
X
Star Players Of IPL 2023 (Photo Credit- Social Media)

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 जोरो शोरों से जारी है। अब तक इस सीजन में 23 मैच खेले जा चुके हैं। अब तक खिलाड़ियों की तरफ से कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े जा चुके हैं। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही टीम में अपनी जगह बरकरार रखने का मौका भी देती है। आज हम आपको उन प्लेयर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस सीजन अपने खेल से लोगों का दिल जीत लिया और IPL 2023 के स्टार प्लेयर बन गए हैं।

ये हैं आईपीएल के स्टार प्लेयर्स (IPL 2023 Star Players)

रिंकू सिंह

एमएस धोनी

विराट कोहली

वेंकटेश अय्यर

आइए जानें इन खिलाड़ियों की लाइफस्टाइल

रिंकू सिंह (Rinku Singh)

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने KKR के लिए विनिंग पारी खेल घर घर में अपना नाम बना लिया है। उन्होंने बचपन से काफी आर्थिक तंगी का सामना किया है। वह काफी साधारण जिंदगी जीते हैं। अब माना जा रहा है कि इस सीजन के बाद उनकी कमाई में काफी बढ़ोत्तरी होने वाली है। बता दें अलीगढ़ में जन्में रिंकू सिंह को साल 2022 में केकेआर ने 55 लाख रुपये में खरीदा था। उनकी कमाई की बात करें तो वह हर महीने पांच से छह लाख रुपये कमाते हैं। इसमें IPL से होने वाली कमाई का बड़ा योगदान है।

एमएस धोनी (MS Dhoni)

IPL के इस सीजन ही नहीं बल्कि हर सीजन में धोनी का बोलबाला रहता है। माना जा रहा है कि धोनी का यह लास्ट आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में फैंस इस साल CSK के हाथ में आईपीएल ट्रॉफी देखना चाहते हैं। धोनी देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। रांची में उनका आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। टोटल नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस 1030 करोड़ रुपये के मालिक हैं। उनके घर में बाइक और कार के लिए अलग गैराज भी है, जिसमें लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)

वेंकटेश अय्यर मौजूदा समय में इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह क्रिकेटर से पहले CA थे। उन्होंने अपनी मां के कहने पर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। नेट वर्थ की बात करें तो उनके पास करीब 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। आईपीएल 2022 रिटेंशन में कोलकाता फ्रैंचाइजी ने 8 करोड़ रुपये में वेंकटेश को रिटेन किया था।

विराट कोहली (Virat Kohli)

किंग कोहली इस आईपीएल भी लगातार रिकॉर्ड्स बना रहे हैं। हाल ही में वह आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक मैदान पर 2500 रन पूरे किए। कोहली की लाइफस्टाइल बेहद आलीशान है। वह सोशल पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय और अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। उनका विराट कोहली का दिल्ली और मुंबई में आलीशान घर है। वह अपनी फैमिली संग मुंबई में रहते हैं। इसके अलावा उनके पास शानदार कार और घड़ी कलेक्शन है। नेटवर्थ की बात करें तो 1050 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके पास है। वह BCCI के अलावा विज्ञापन से भी काफी ज्यादा कमाई करते हैं।

Shreya Sharma

Shreya Sharma

Next Story