×

MI vs RR: यशस्वी जायसवाल का बड़ा धमाका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक

MI vs RR: आईपीएल में रविवार को दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला आईपीएल के इतिहास का 1000वां मुकाबला हैं। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Suryakant Soni
Published on: 30 April 2023 9:47 PM GMT
MI vs RR: यशस्वी जायसवाल का बड़ा धमाका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक
X
MI Vs RR

MI vs RR: आईपीएल में रविवार को दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला आईपीएल के इतिहास का 1000वां मुकाबला हैं। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। यशस्वी जायसवाल की इस शतक की बदौलत राजस्थान ने अपने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल में पहला शतक:

आईपीएल में इस सीजन के तीसरे शतकवीर यशस्वी जायसवाल बन गए। उन्होंने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 53 गेंद में शतक जड़ दिया। जायसवाल अपनी पारी में 16 चौके और 8 छक्कों की मदद से 124 रनों की बड़ी पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक हो गया। उन्होंने आज मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों की उनके ही घर में जमकर धुनाई की। इस सीजन में उनसे पहले हैदराबाद के लिए हैरी ब्रूक और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर शतक लगा चुके हैं।

राजस्थान ने मुंबई के सामने रखा 213 रन का लक्ष्य:

बता दें वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ो की राजस्थान के बल्लेबाज़ों ने जमकर धुनाई की। इसमें यशस्वी जायसवाल आज एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आए। जायसवाल के अलावा राजस्थान रॉयल्स का दूसरा कोई बल्लेबाज़ कुछ ख़ास रन नहीं बना पाया। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए अर्शद खान ने तीन और पीयूष चावला ने दो विकेट लिए। इस मैच में जीत के लिए अब मुंबई की टीम को 213 रन बनाने होंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ, अर्शद खान।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story