×

MS Dhoni News: क्रिकेट के बाद क्या है धोनी के कमाई का जरिया, संन्यास लेने के बाद भी गजब की फैन फॉलोइंग

MS Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी के प्रॉपर्टी की बात की जाए तो माही 1040 करोड़ रुपये के मालिक है। इस टोटल प्रॉपर्टी में धोनी के क्रिकेट से होने वाली कमाई के साथ अन्य दूसरे साधन भी शामिल है। जिसमें ब्रांस एंडोर्समेंट, तमाम स्टार्टअप्स में किए गए उनके निवेश से आने वाले रिटर्न, सहित अन्य बिज़नेस से होने वाली इनकम भी जुड़ी हुई है।

Yachana Jaiswal
Published on: 7 July 2023 7:24 AM GMT
MS Dhoni News: क्रिकेट के बाद क्या है धोनी के कमाई का जरिया, संन्यास लेने के बाद भी गजब की फैन फॉलोइंग
X
Mahendra Singh Dhoni (Pic Credit -Social Media)

Mahendra Singh Dhoni Earning: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे है। माही आज सात जुलाई को 42 वर्ष के हो चुके है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी ने 2020 में संन्यास ले लिया था।इसके बाद फिर बस धोनी को आईपीएल में खेलते देखा जा रहा हैं। माही ने आईपीएल के 2023 के सीजन में चेन्नई को विनर बनाया था। धोनी की नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में पांचवीं बार चैंपियन बनी। भारत को मैच के अलग अलग फार्मेट में विजेता बनाने का श्रेय भी धोनी को जाता हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत के नाम की है। धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही कूल कैप्टन नहीं है वह क्रिकेट ग्राउंड से बाहर भी एक प्रभावी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति है। धोनी को क्रिकेट से रिटायर हुए आज 3 साल हो चुके है इसके बाद भी धोनी की नेटवर्थ पर कुछ खास असर नहीं हुआ है। धोनी आज भी करोड़ो की कमाई करते है। क्रिकेट के साथ उनके इनकम का दूसरा रास्ता क्या है आईए जानते है यहां...

महीने में 4 करोड़ से ऊपर की कमाई,

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी ने संन्यास ले लिया है। लेकिन माना जा रहा है कि धोनी अभी भी महीने में 4 करोड़ से ऊपर की कमाई हैं। वह एक साल भर में लगभग 50 करोड़ की मोटी कमाई कर लेते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आज यह खिलाड़ी चेन्नई के साथ आईपीएल में खेल रहे हैं।अपने रिटायरमेंट के बाद भी आईपीएल में चेन्नई को धोनी चैंपियन बना चुके हैं। इससे उनकी ब्रांड वैल्यू टीम के लिए भी काफी बढ़ गई है है। वह आईपीएल का मैच खेलने का 12 करोड़ रुपए सैलरी लेते है। अगर वह आने वाले साल में भी आईपीएल में खेलना जारी रखते हैं तो उनकी आईपीएल की कमाई और ज्यादा बढ़ जाएगी।

जिम के साथ फुटबॉल में भी शेयर

40 साल के ऊपर की उम्र होने के बाद भी यह खिलाड़ी आज भी क्रिकेट ग्राउंड में हैरान करने वाला प्रदर्शन देता है। अपने फिटनेस और हेल्थ से धोनी पूरे दुनिया में मशहूर है। माही ने खुद को फिट रखने के साथ दूसरों को भी फिर रहने के लिए जिम की ओनरशिप भी ली है। माही पूरे देश में 200 से अधिक जिमों के मालिक भी है, उनके यह जिम स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर के अंर्तगत संचालित किया जाता हैं। धोनी क्रिकेट के साथ फुटबॉल से भी कनेक्टेड है। फुटबॉल से भी उनका रिश्ता काफी गहरा है। धोनी ने शेयर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चेन्नईयन एफसी में भी अपने शेयर रखे है।

रेसिंग टीम में भी लगाया है पैसा

धोनी का बाइक को लेकर क्रेज पूरा देश जानता है। धोनी के पास बाइक का भी अच्छा कलेक्शन है जिससे यह तो साफ है we रेसिंग मृंभी इंटरेस्ट रखते है। जाने माने, सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैम्पियनशिप के एक रेसिंग टीम में धोनी की पार्टनरशिप में मालिक है। यह पार्टनरशिप किसी और के साथ नहीं बल्कि फेमस एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन के साथ है।

सेवन ब्रांड के ओनर

सेवन ब्रांड को फरवरी 2016 में लॉन्च किया गया था। तब धोनी से ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। तब धोनी न केवल ब्रेन एंबेसडर बने इसके साथ ही सेवन के फुटवियर प्रोडक्ट के मालिक भी बने हैं। इसके बाद अब धोनी फिल्मों में भी किस्मत आजमा रहे है। उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी 'धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड'भी है। जिसकी सीईओ साक्षी धोनी है।

अलग अलग कम्पनियों में निवेश

धोनी के निवेश की बात की जाए तो धोनी ने कई स्टार्टअप्स ब्रांड में अपना इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। जिससे धोनी को अब मुनाफा भी होने लगा है। इसका रिटर्न काफी अच्छा अमाउंट रहता है। धोनी के निवेश वाली फर्मों में Khatabook, प्रोटीन फूड स्टार्टअप शाका हैरी, प्री-ओन्ड कार ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Cars24, और ड्रोन सर्विसेज स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस (Garuda Aerospace) के नाम शामिल है।

फार्मिंग भी है जरिया

महेंद्र सिंह धोनी निवेश के साथ फार्मिंग भी करते है। धोनी कड़कनाथ चिकन की फार्मिंग करते हैं। कड़कनाथ मुर्गे और मुर्गी की एक खासियत होती है, यह चिकन पूरी तरह से काला (Black kadaknath) होता है। इसके साथ इस चिकन का मांस भी काला और खून भी काला होता है। इस चिकन की कीमत ज्यादा होती है। यह बेहद महंगा करीब 1000 रुपये किलो में बेचा जाता है।

ऑर्गेनिक फार्मिंग और होटल भी शामिल,

एमएस धोनी का रांची और देहरादून में करोड़ों का घर है। वे अपने परिवार पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ झारखंड के रांची वाले फार्महाउस में रहते हैं। रांची में ही धोनी ने 43 एकड़ के प्लाट पर फॉर्महाउस बनवाया है। यहां पर धोनी ऑर्गेनिक फॉर्मिंग भी करते है। धोनी का इसके साथ अपने होमटाउन रांची में ही अन्य जरूरी निवेश होटल माही रेसिडेंसी (Hotel Mahi Residency) और ऑर्गेनिक फॉर्मिंग (Organic Farming) में भी शामिल है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story