×

आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता था आखिरी बार आईसीसी का खिताब, धोनी ने ऐसी लिखी जीत की कहानी

On This Day: भारतीय टीम पिछले 10 साल से आईसीसी का कोई भी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। टीम इंडिया के क्रिकेट इतिहास में आज का दिन बेहद ख़ास रहा है। आज से 10 साल पहले यानी 23 जून 2023 को भारत ने इतिहास रचते हुए आईसीसी चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया था।

Suryakant Soni
Published on: 23 Jun 2023 7:59 AM GMT
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता था आखिरी बार आईसीसी का खिताब, धोनी ने ऐसी लिखी जीत की कहानी
X
On This Day (Pic Credit: Google Image)

On This Day: भारतीय टीम पिछले 10 साल से आईसीसी का कोई भी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। टीम इंडिया के क्रिकेट इतिहास में आज का दिन बेहद ख़ास रहा है। आज से 10 साल पहले यानी 23 जून 2023 को भारत ने इतिहास रचते हुए आईसीसी चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया था। आखिरी बार भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया था। धोनी की कप्तानी में आज से 10 साल पहले भारत ने मेजबान इंग्लैंड को हराकर चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

जडेजा के ऑलराउंडर प्रदर्शन से जीता था भारत:

बता दें आईसीसी चैम्पियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम थी। मैच में बारिश की खलल के चलते उसे 20-20 ओवर का करना पड़ा था। इसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए सिर्फ इंग्लैंड के सामने 130 रनों का टारगेट रखा था। इसमें जडेजा ने 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर यह मुकाबला अपने नाम किया था। इसके आबाद से अब तक पूरे 10 साल बीत जाने के बाद भी टीम इंडिया खिताब अपने नाम नहीं कर पाई।

धोनी ने रचा था कप्तानी में इतिहास:

टीम इंडिया की जब भी बात होगी तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की सबसे पहले होगी। धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी काफी बुलंदियों तक पहुंचाया था। धोनी ने सबसे पहले भारत को 2007 में टी-20 विश्वकप का खिताब दिलाया था। उसके बाद वो भारत को वनडे चैम्पियन बनाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे कप्तान बने थे। फिर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भी भारत ने धोनी की कप्तानी में अपने नाम की। तब से लेकर अब तक कोहली और रोहित शर्मा भारत को कोई खिताब नहीं दिला पाए हैं।

इस बार विश्वकप की पूरी उम्मीद:

बता दें टीम इंडिया को करीब 10 साल के बाद एक बार फिर आईसीसी खिताब की पूरी उम्मीद हैं। टीम इंडिया वनडे विश्वकप जीतकर इतिहास रच सकती हैं। इस बार इसका आयोजन भारतीय सरजमीं पर ही हो रहा हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए खिताब जीतने की उम्मीद कुछ ज्यादा होगी। अब देखना होगा कि जो काम कोहली अपनी कप्तानी में नहीं कर पाए वो काम रोहित शर्मा कर पाएंगे..?

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story