×

Women Day 2020 होगा बेहद ख़ास: T20 विश्व कप जीत कर हरमनप्रीत देंगी गिफ्ट

इस बार का विश्व महिला दिवस बेहद खास होने वाला है। पूरी दुनिया की निगाहे भारत पर होंगी। क्योकि विश्व महिला दिवस इस बार भारत जिस तरफ से मनाने वाला है।

Shivani Awasthi
Published on: 7 March 2020 6:55 AM GMT
Women Day 2020 होगा बेहद ख़ास: T20 विश्व कप जीत कर हरमनप्रीत देंगी गिफ्ट
X

दिल्ली: इस बार का विश्व महिला दिवस ( Women's Day 2020) बेहद खास होने वाला है। पूरी दुनिया की निगाहे भारत पर होंगी। क्योकि विश्व महिला दिवस इस बार भारत जिस तरफ से मनाने वाला है, वह न केवल हर भारतीय महिलाओं के लिए सम्मान की बात है बल्कि एक दिग्गज खिलाड़ी का देश के नाम तोहफा भी है। दरअसल, इसे संयोग ही कहेंगे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होंने वाले महिला T20 विश्व कप (T20 World Cup) का फाइनल 8 मार्च यानी विश्व महिला दिवस के दिन होना है। वहीं एक संयोग ये भी है कि उसी दिन भारतीय महिला टीम की कैप्टन हरमनप्रीत (Captain Harmanpreet Birthday) जन्मदिन भी है।

8 मार्च को विश्व महिला दिवस:

दुनियाभर में 8 मार्च का दिन विश्व महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के लिए दुनिया भर में शुरू हुआ ये ख़ास दिन इसलिए भी सेलिब्रेट किया जाता है ताकि महिलाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

ये भी पढ़ें: ताजमहल होगा बंद! नहीं कर सकेंगे दीदार, ये है वजह…

इस साल का महिला दिवस की थीम Each for Equal है। ऐसे में इस बार का महिला दिवस समानता का स्पष्ट उदाहरण देगा। महिला दिवस पर दो देशों की दिग्गज महिलाओं पर पूरी दुनिया की नजर होगी।

Ind vs Aus T20 विश्व कप फाइनल

दरअसल, आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 का फाइनल मैच 8 मार्च को ही ऑस्ट्रेलिया में होना है। फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला ऑस्ट्रलिया से होगा। दोनों टीमें विश्वकप के उद्घाटन के दौरान भिड़ी थी। जिसके बाद अब फाइनल में इनके बीच का मुकाबला दिलचस्प होगा। ग्रुप-ए में शीर्ष दो स्थानों पर रहीं इन दोनों टीमों के बीच अब विश्व कप का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: जानिए ट‍िक टॉक के इन सुपर स्‍टार्स के बारे में, जो बॉलीवुड सेलेब्स के हैं डुप्‍लीकेट

भारतीय समयानुसार विश्वकप का महामुकाबला दोपहर के 12:30 से मेलबर्न में खेला जाएगा। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा।

महिला टीम की कैप्टन हरमनप्रीत का जन्मदिन

ख़ास बात ये है कि भारतीय महिला टीम की कैप्टन हरमनप्रीत का उसी दिन जन्मदिन भी है। महिला दिवस यानी आठ मार्च को जन्मी हरमनप्रीत के लिए दिन बहद खास होगा। एक ओर विश्वकप की जीत का जश्न उनके जन्मदिन के जश्न में बदलने के कगार पर होगा तो वहीं दूसरी ख़ास बात ये रहेगी कि पहली बार हरमनप्रीत की माँ विश्वकप में उनका मैच देखने के लिए स्टेडियम में होंगी।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: Asia Cup 2020 की इस वजह से नहीं हुई बैठक, मेजबानी को लेकर….

ऐसे में अगर भारतीय टीम जीतती है तो कैप्टन हरमनप्रीत अपने जन्मदिन पर न केवल भारत को, बल्कि अपनी माँ को भी रिटर्न गिरफ्त देंगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story