×

Google: गूगल ला रहा 100 भारतीय भाषाओं में अनुवाद वाला एआई ऐप

Google: भारत के डिजिटलीकरण में गूगल 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। गूगल का यह प्रयास भारत के डिजिटल भविष्य को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिये है जिसमें नए नए तरीकों को लागू किया जाएगा।

Neel Mani Lal
Published on: 24 Jun 2023 5:23 AM GMT
Google: गूगल ला रहा 100 भारतीय भाषाओं में अनुवाद वाला एआई ऐप
X
Google AI App in 100 Indian Languages (Photo: Social Media)

Google: भारत के डिजिटलीकरण में गूगल 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। गूगल का यह प्रयास भारत के डिजिटल भविष्य को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिये है जिसमें नए नए तरीकों को लागू किया जाएगा। गूगल के इंडिया डिजिटाइजेशन फण्ड के तहत एक ऐसा आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉडल बनाना शामिल है जो किसी भी कंटेंट को 100 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में अनुवाद करके पेश करेगा।

इंडिया डिजिटाइजेशन फण्ड

अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गूगल व अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, '' हमने प्रधानमंत्री के साथ साझा किया कि गूगल इंडिया डिजिटाइजेशन फण्ड में 10 अरब डालर का निवेश कर रहा है। गूगल का यह फण्ड 10 साल तक विभिन्न प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के लिए है।

अनोखा एआई मॉडल

गूगल के प्रयासों में एक यूनिफाइड एआई मॉडल बनाना शामिल है, जो स्पीच तथा टेक्स्ट में 100 से अधिक भारतीय भाषाओं को संभालने में सक्षम होगा। ये गूगल द्वारा दुनिया की 1,000 सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं को ऑनलाइन लाने और लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में जानकारी और ज्ञान तक पहुंचने में मदद करने के वैश्विक प्रयास का हिस्सा है।

प्रोजेक्ट रिलेट

गूगल के भाषाई ऐप का नाम प्रोजेक्ट रिलेट है। यह एक ऐसा ऐप है जो नॉन-बाइनरी स्पीच वाले लोगों को समझ सकता है। यह सुन सकता है, दोहरा सकता है और समझ सकता है। यह ऐप 2023 की शुरुआत में हिंदी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। नॉन बाइनरी स्पीच से मतलब है ऐसे लोग जो ठीक से बोल नहीं पाते और उनकी बात आसानी से समझ नहीं आती।
प्रोजेक्ट रिलेट गूगल की स्पीच और रिसर्च टीमों के वर्षों के शोध का एक सिलसिला है, जो प्रतिभागियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए लाखों भाषण नमूनों द्वारा संभव हुआ है। पिचाई ने बताया कि आने वाले दिनों में गूगल सर्च इंजन में यह फीचर तमिल, तेलुगु, मराठी और बंगाली भाषाओं में सपोर्ट करेगा। वॉयस सर्च अब हिंग्लिश बोलने वाले लोगों को बेहतर ढंग से समझ सकता है।

गुजरात में सेंटर

सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल, आईआईटी मद्रास के साथ एआई के लिए एक नए, बहु-विषयक केंद्र को भी सपोर्ट कर रहा है। इसके अलावा, गूगल गुजरात में अपना वैश्विक फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलेगा। पिचाई ने कहा कि वह भारत में डिजिटल क्रांति से बहुत प्रभावित हैं।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story