×

Amarnath Yatra 2023:अमरनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कितनी है फीस, कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी, जानें सब कुछ

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर में रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है। आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 23 April 2023 7:33 AM GMT
Amarnath Yatra 2023:अमरनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कितनी है फीस, कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी, जानें सब कुछ
X
Amarnath Yatra 2023 (Image- Social media)

Amarnath Yatra 2023: साल 2023 में जल्द ही शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों में अलग ही जोश देखा जा रहा है। इस अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर में रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है। 17 अप्रैल से लोगों के लिए यह पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए खोल दिया गया है। यहां आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सामने आए शेड्युल के मुताबिक यात्रा के लिए पहला जत्था 30 जून के रवाना किया जाएगा। यह यात्रा के पूरे 62 दिनों तक चलाई जाएगी, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।

अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

इस तरह कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

  • आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप देशभर की 542 बैंक शाखाओं में संपर्क कर सकते हैं।
  • पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक में आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • इसके अलावा श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की वेबसाइट https://jkasb.nic.in पर जाकर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।
  • यात्रियों के लिए 18001807198/18001807199 यह दो नंबर जारी किए गए हैं, जहां से आप ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आइडी प्रूफ की फोटोकॉपी
  • मेडिकल डॉक्यूमेंट

कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस?

बताए गए बैंको में जाकर आप आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिसके लिए प्रति व्यक्ति फीस 120 रुपये है। वहीं अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो आपको 220 रुपये प्रति व्यक्ति फीस देनी होती है। ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए आपको भी आपको 220 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story