×

Chardham Yatra Travel Guide 2023: शुरू हुई चार धाम यात्रा, जारी किए गए निर्देश, यहाँ जाने पूजा अर्चना के समय से लेकर सारी जानकारी

Chardham Yatra Travel Guide 2023: हर धाम के कपाट खुलने का समय अलग-अलग हैं, तो वहीं भक्तों में भी कपाट खुलने का अलग ही जोश और उमंग देखा जा रहा है।

Kajal Sharma
Published on: 22 April 2023 12:01 PM GMT (Updated on: 23 April 2023 6:04 PM GMT)
Chardham Yatra Travel Guide 2023: शुरू हुई चार धाम यात्रा, जारी किए गए निर्देश, यहाँ जाने पूजा अर्चना के समय से लेकर सारी जानकारी
X
Chardham Yatra 2023 (Image- Social media)

Chardham Yatra Travel Guide 2023: 6 महीने पहले बंद हुए चारधाम यात्रा के कपाट आज यानी अक्षय तृतीया के दिन खुलने जा रहे हैं। आज (22 अप्रैल) को गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के धाम शीतकाल में बंद कर दिए गए थे, अब पूरे 6 महीने के बाद भक्तों के लिए खोले जा रहे हैं। हालांकि हर धाम के कपाट खुलने का समय अलग-अलग हैं, तो वहीं भक्तों में भी कपाट खुलने का अलग ही जोश और उमंग देखा जा रहा है। कपाट खुलने के पहले दिन ही हजारों लोग बाबा के दर्शन करने पहुंचे हैं।

शुरू चारधाम यात्रा

अलग-अलग हैं समय

केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री इन चारों धामों के कपाट खोले जाने का सिलसिला आज से शुरू होने जा रहा है। हालांकि चारों धाम अलग-अलग समय पर खोले जाएंगे, लेकिन आज गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले जा रहे हैं। इसके कुछ दिन बाद ही केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खोले जाएंगे। तय किए गए समय के मुताबिक गंगौत्री धाम दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने के समय सहस्त्रनाम, गंगा लहरी पाठ किया जाएगा। तो वहीं दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

इस दिन खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है केदारनाथ, जोकि भक्तों के लिए 25 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे। तय किए गए समय के मुताबिक 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर मंदिर के यह कपाट खोले जाएंगे। जहां भक्त आसानी से बाबा के दर्शन कर सकते हैं। वहीं 27 अप्रैल सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर बद्रीनाथ के कपाट खोलने का समय तय किया गया है।

यात्रा के लिए जारी की गई एडवाइजरी

समुद्र तल से करीब 2,700 मीटर से अधिक का ऊंचाई पर चार धाम स्थित हैं, जहां दर्शन करने के लिए भक्तों में अलग ही उमंग और उत्साह देखा जाता है। अधिक ऊंचाई होने की वजह से यहां ठंड ज्यादा होती है, वहीं ऑक्सीजन और हवा का दबाव भी काफी कम रहता है। जिसे देखते हुए भक्तों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिसके मुताबिक

  • यात्रा शुरू करने से पहले भक्तों को अपने स्वास्थ्य जांच करवानी होगी।
  • बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति डॉक्टर से सलाह लेकर ही यात्रा पर आएं। दवाएं और चिकित्सक विवरण साथ रखें।
  • वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही बीमार हैं डॉक्टर से सलाह लेकर ही यात्रा करें।
  • जो व्यक्ति COVID-19 से पीड़ित थे वह तीर्थ यात्रा को स्थगित करने पर विचार करें।
  • सांस की बीमारियों, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित लोग सावधानी बरतें।
  • यात्रा के दौरान सिरदर्द, मतली जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
  • लोगों को यात्रा के दौरान शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
  • यात्रा के दौरान हाइड्रेटेड रहने और खाली पेट यात्रा न करने की भी सलाह दी जाती है।
  • आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर- 108, राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा और 104 से संपर्क कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे चारधाम

बता दें कि उत्तराखंड में स्थित यह चार धाम की यात्रा करने के लिए आप बस, ट्रेन या हवाई जहाज से भी आ सकते हैं। यहां पहुंचने के बाद आप आराम से किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आगे का सफर तय कर सकते हैं। इसके साथ ही धाम तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के साथ अन्य कई तरह की सुविधा उपलब्ध हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story