×

Lucknow Mein Sabse Sasta Khana: लखनऊ में यहाँ आपको मिलेगा सबसे सस्ता खाना, एक जगह तो 30 रूपए में मिलेगा भरपेट फ़ूड

Lucknow mein Sabse Sasta Khana: आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आपको भर पेट खाना मिलेगा वो भी बिना ज़्यादा आपको जेब ढीली किये। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो जगहें।

Shweta Shrivastava
Published on: 4 July 2023 8:37 AM GMT
Lucknow Mein Sabse Sasta Khana: लखनऊ में यहाँ आपको मिलेगा सबसे सस्ता खाना, एक जगह तो 30 रूपए में मिलेगा भरपेट फ़ूड
X
Lucknow mein Sabse Sasta Khana (Image Credit-Social Media)

Lucknow mein Sabse Sasta Khana: लखनऊ अपने खाने और तहज़ीब के लिए जाना जाता है। आपको यहाँ एक से बढ़कर एक खाना खाने को मिल जायेगा। वहीँ अगर आप कभी यहां रहने वाले लोगों से बात करेंगे तो वो आपसे यही कहेंगे कि घूमने के लिए आप कहीं भी चले जाओ लेकिन खाने में लखनऊ से बेहतर कोई भी जगह नहीं है। आपको खाने पीने की यहाँ ढेरों वैरिएटी मिल जाएगी। वहीँ अगर आप यहाँ घूमने आये हैं और आप यहाँ सबसे सस्ता खाना खाना चाहते हैं तो वो भी यहाँ आपको मिल जायेगा। जिसमे 30 रूपए में आप पेटभर कर खाना खा सकते हैं। आइये जानते हैं ये सी जगह है जहाँ आप मात्रा 30 रूपए में खाना खा सकते हैं।

लखनऊ में यहाँ आपको मिलेगा सबसे सस्ता खाना

आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आपको भर पेट खाना मिलेगा वो भी बिना ज़्यादा आपको जेब ढीली किये। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो जगहें।

रत्तीलाल के खस्ते

लखनऊ के मशहूर रत्तीलाल के खस्ते सबसे बेहतरीन स्वाद में से एक हैं जिनके खस्तों में बस रत्ती भर ही तेल आपके हांथों में आएगा। इन्हे भले ही भरे तेल में तला जाता हो लेकिन इन्हे कहते समय आपके हांथों में तेल की एक बांड भी नहीं होगी। साथ ही इसके साथ मिलने वाली मटर और खास लाल आलू भी काफी मशहूर हैं। आप यहाँ मात्रा 30 रूपए में एक प्लेट खस्ते ले सकते हैं जिसमे दो पीस खस्ते आपको मिलेंगे।

इदरीस की बिरयानी

मटन खाने के अगर आप शौक़ीन हैं तो इदरीस की बिरयानी का स्वाद आपको ज़रूर चखना चाहिए। यहाँ आपको अवधी बिरयानी का ऑथेंटिक स्वाद मिलेगा। लखनऊ के साथ साथ ये रेस्टोरेंट बाहर भी काफी फेमस है। साथ ही इदरीस की बिरयानी आपको 100 रूपए में मिल जाएगी।


रहीम की कुलचा निहारी

लखनऊ के चौक इलाके में आपको रहीम रेस्टोरेंट मिल जायेगा जहाँ की कुलचा निहारी काफी मशहूर है। जिसका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा। इससे बेहतर कुलचा निहारी का स्वाद आपको लखनऊ में कहीं ढूढ़ने से भी नहीं मिलेगा। इसलिए अगर आप कभी लखनऊ जाएं तो रहीम की कुलचा निहारी एक बार ज़रूर ट्राय करियेगा।

बाजपेयी कचौड़ी भंडार

पूरी कचौड़ी के अगर आप शौक़ीन हैं तो हज़रतगंज में स्थित बाजपेयी कचोरी भंडार से बेहतर कुछ भी नहीं। यहाँ का स्वाद और मसाले आपको अपना दीवाना बना देंगे। यहाँ पूरी कचौड़ी पैक करवाने वालों की लम्बी कतार को देखकर ही आप अंदाज़ा लगा लेंगे कि ये कितना फेमस है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story