×

Hapur News: बीडीसी का चुनाव लड़ाने के लिए महिला से आरोपी ने किया निकाह, दो लोगों से शारीरिक संबंध बनाने को भी किया मजबूर

Hapur News: पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित महिला ने एसपी से की शिकायत। एसपी ने थाना देहात प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का दिया आदेश।

Avnish Pal
Published on: 13 April 2023 10:16 PM GMT
Hapur News: बीडीसी का चुनाव लड़ाने के लिए महिला से आरोपी ने किया निकाह, दो लोगों से शारीरिक संबंध बनाने को भी किया मजबूर
X
हापुड़ में बीडीसी का चुनाव लड़ाने के लिए महिला से आरोपी ने किया निकाह: Photo- Newstrack

Hapur News: हापुड़ में चुनाव को लेकर अजीबो गरीब मामला सामने आया है। चुनाव लड़ाने के लिए पिछड़ी जाति की महिला से एक आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर निकाह कर लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला पर दो लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी अभिषेक वर्मा ने थाना देहात प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिए है।

पीड़िता के सामने रखा आरोपी ने प्रस्ताव-

पीड़ित महिला ने शिकायत पत्र में बताया कि कुछ माह पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वहीं जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता के सामने निकाह का प्रस्ताव रखा था। आरोपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि उसके बच्चों की परवरिश करने के साथ उसके नाम एक प्लाट का बैनामा भी कर देगा।

शातिर ने चुनाव लड़ाने के लिए किया था निगाह-

पीड़िता बच्चों के भविष्य को देखते हुए आरोपी से निकाह के लिए तैयार हो गई थी। आरोपी ने 12 मार्च 2023 को पीड़िता से निकाह कर लिया। निकाह के बाद पीड़िता ससुराल पहुंची थी। पीड़िता जब ससुराल पहुँची तो उसे जानकारी हुई कि आरोपी पहले से ही शादी-शुदा है। आरोपी से पहली पत्नी से उसके दस बच्चे भी हैं। पीड़िता द्वारा शिकायत करने पर आरोपी ने अभद्रता कर दी थी। आरोपी ने पीड़िता को बताया था, बीडीसी का चुनाव लड़ाने के लिए उससे निकाह किया है।

Avnish Pal

Avnish Pal

Next Story