×

Agra News: CM योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल रन का किया शुभारंभ

Agra News: सीएम योगी ने कहा कि यूपीएमआरसी द्वारा अपने निर्धारित समय से 6 महीने पहले इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी प्रयास कर रहा हैं। मेट्रो का पूरा कार्य अगस्त 2024 किया जाना है। लेकिन यूपीएमआरसी की टीम फरवरी 2024 तक परियोजना को पूर्ण करने की योजना बना रही है।

Anant Shukla
Published on: 26 July 2023 4:58 PM GMT (Updated on: 26 July 2023 5:23 PM GMT)
Agra News: CM योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल रन का किया शुभारंभ
X
CM Yogi Adityanath inaugurated the high speed trial run of Agra Metro

Agra News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्धवार को आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रेन ट्रायल का शुभारंभ किया । यह कार्यक्रम ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “आगरा अमूल्य विरासत और संस्कृति वाला ऐतिहासिक शहर है। उत्तर प्रदेश मेट्रो के अधिकारी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। यही कारम है कि सभी परियोजनाओं को समय पर क्रियान्वित किया जा रहा हैं। यूपी में सबसे अधिक शहरों में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। आने वाले समय में आगरा भी मेट्रो शहर के रूप में उभरेगा। हजारों रोजगार सृजित होंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विश्व के पटल पर शहर की छवि और भी उज्ज्वल होगी। “

उन्होंने कहा कि, “यूपीएमआरसी द्वारा अपने निर्धारित समय से 6 महीने पहले इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी प्रयास कर रहा हैं। मेट्रो का पूरा कार्य अगस्त 2024 किया जाना है। लेकिन यूपीएमआरसी की टीम फरवरी 2024 तक परियोजना को पूर्ण करने की योजना बना रही है। फरवरी 2024 तक आगरा के लोगों के लिए मेट्रो की सेवाएं शुरू हो जाएंगी”।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि, “यूपीएमआरसी ने हमेशा मेट्रो परियोजनाओं को समय पर या समय से पहले पूर्ण किया है। इस बार भी हम आगरा के लोगों को तय समय सीमा से पहले विश्व स्तरीय मेट्रो पहुंचाने का लक्ष्य हांसिल करेंगे।’’ बता दें कि आगरा मेट्रो डिपो में पहले से ही मेट्रो का लो स्पीड ट्रायल किया जा रहा था।

आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल तीन एलिवेटेड स्टेशनों वाले 3 किमी लंबे एलिवेटेड वायाडक्ट पर प्रारंभ किया होगा। यह 6 किमी लंबे पहले कॉरिडोर के प्रॉयरिटी सेक्शन (ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन से जामा मस्जिद तक) का एक हिस्सा है। जबकि आगरा मेट्रो परियोजना के अंतर्गत कुल 29.4 किलोमीटर लंबाई के दो कॉरिडोर हैं। पहला कॉरिडोर ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक जाता है। यह कॉरिडोर 13.7 किलोमीटर लंबा है। इसमें 6 एलिवेटेड और 7 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं। जबकि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक जाता है। इसकी कुल लंबाई 15.7 किलोमीटर है। यह पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड है जिसमें 14 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story