×

Ambedkar Nagar News: सीएम योगी ने की सौगातों की बारिश, 1212 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी जिले की सूरत

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 12 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कई योजनाओं के लाभार्थियों को अधिकार पत्र सौंपें।

Anant kushwaha
Published on: 20 Jun 2023 11:17 AM GMT
Ambedkar Nagar News: सीएम योगी ने की सौगातों की बारिश, 1212 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी जिले की सूरत
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: Photo- Newstrack

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 12 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कई योजनाओं के लाभार्थियों को अधिकार पत्र सौंपें। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या का विकास होगा तो सबसे ज्यादा लाभान्वित जनपद अंबेडकरनगर ही होगा।

भारत को दुनिया देखती है सम्मान से, किसी की हिम्मत नहीं आंख उठाने की

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी नौ वर्ष से यशस्वी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ा है। सीएम ने कहा कि अंबेडकरनगर वासियों को 1212 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। आज भारत बदल चुका है। भारत को दुनिया सम्मान के निगाह से देखती है। किसी की हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर देख ले। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद और माओवाद को सीमित कर दिया गया है और शीघ्र ही समाप्त कर दिया जाएगा।

जिसने शासन किया, हमने उसी ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ा

जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में कहीं संकट आता है तो पूरी दुनिया आशा भरी निगाह से भारत की तरफ देखती है। जिसने भारत पर 200 वर्षो तक शासन किया, उस ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवी अर्थ व्यवस्था बन रही है। धारा 370 को कूड़े के ढेर में फेक दिया गया है। पाक अधिकृत कश्मीर भारत में शामिल होना चाहता है। दरिद्र पाकिस्तान के साथ कोई नहीं जाना चाहता है।

भूखा-नंगा हो चुका है पाकिस्तान

सीएम ने कहा कि 1947 में भारत से अलग होने वाला पाकिस्तान भूखा नंगा हो चुका है। कोरोना काल से फ्री राशन की व्यवस्था तीन वर्षो से केवल भारत दे रहा है। टेक्नालॉजी के क्षेत्र में भारत कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अयोध्या का विकास होगा तो सबसे ज्यादा लाभान्वित जनपद अंबेडकरनगर होगा। अयोध्या के साथ-साथ मिर्जापुर का भी विकास हो रहा है, सभी धामों का विकास हो रहा है। अंबेडकरनगर में उद्योग लग रहा है। छह वर्ष पहले यह संभव नहीं था, किसी की हिम्मत नहीं कि व्यापारी को धमका दे, सबको सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनवरी 2024 में प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में स्थापित हो जाएंगे। एक तरफ कांग्रेस लाचारी दिखाती थी कि 15 पैसा ही जनता तक पहुंचता है, बाकी दलाल खा जाते थे। मोदी सरकार में शत प्रतिशत लाभ जनता तक पहुंच रहा है। बीजेपी बिना किसी भेदभाव के कार्य करती है।

Anant kushwaha

Anant kushwaha

Next Story