×

Ambedkarnagar News: एनडीए के इस घटक दल के प्रदेश महासचिव गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Ambedkarnagar News: पुलिस ने छापा मारकर दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा तस्कर में गिरफ्तार एक अभियुक्त सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रदेश महासचिव अशोक यादव है।

Anant kushwaha
Published on: 17 Aug 2023 11:30 AM GMT
Ambedkarnagar News: एनडीए के इस घटक दल के प्रदेश महासचिव गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
X
एनडीए के इस घटक दल के प्रदेश महासचिव गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल : Photo- Newstrack

Ambedkarnagar News: राजनीति में शुचिता की बात शायद सिर्फ जनता के लिए की जाती है। नेता खुद से इसे अछूता मानते हैं। तभी नैतिकता की बात करने वाले कुछ स्थानीय नेताओं की कारगुजारियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा ही एक मामला आंबेडकरनगर से सामने आया, जहां दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो एक आरोपित ने खुद को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रदेश महासचिव बताया।

खुद को ओपी राजभर का करीबी बताता रहा आरोपित

सम्मनपुर थाना इलाके के पुलिस ने छापा मारकर दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा तस्कर में गिरफ्तार एक अभियुक्त सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रदेश महासचिव अशोक यादव है। सुभासपा एनडीए गठबन्धन की सहयोगी पार्टी है। पकड़ा गया आरोपित अशोक यादव खुद को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का काफी करीबी बताता रहा। लेकिन पुलिस पर उसका रौब नहीं चल सका।

सात किलो गांजे के साथ धरे गए

पुलिस ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक यादव के साथ एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से सात किलो गांजा और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार मिश्र द्वारा अशोक यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। पुलिस कार्यालय द्वारा मीडिया सेल में जारी विज्ञप्ति के मुताबिक जनपद की पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में थाना सम्मनपुर पुलिस टीम द्वारा कुर्की बाजार पावर हाउस के पास स्थित पुलिया के निकट अशोक यादव पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम कुर्की बनगवां थाना कोतवाली और उमाशंकर राजभर पुत्र स्व. बिरजू निवासी ग्राम परस कटुई थाना सम्मनपुर को सात किलो 150 ग्राम अवैध गांजे व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सम्मनपुर में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय सिंह, जय किशन सिंह यादव, हेड कांस्टेबल पवन यादव, ज्ञान पटेल, कांस्टेबल अभयानन्द यादव, अवनीश यादव आदि शामिल रहे।

Anant kushwaha

Anant kushwaha

Next Story