×

Ram Rahim News: गुरमीत राम रहीम 30 दिनों की पैरोल मिलने के बाद पहुंचे बागपत, अपने इस डेरे में ठहरेंगे

Ram Rahim News: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से 30 दिनों की पैरोल (Gurmeet Ram Rahim Parole) स्वीकार कर ली है।

Paras Jain
Published on: 20 July 2023 2:09 PM GMT (Updated on: 20 July 2023 5:16 PM GMT)
Ram Rahim News: गुरमीत राम रहीम 30 दिनों की पैरोल मिलने के बाद पहुंचे बागपत, अपने इस डेरे में ठहरेंगे
X
गुरमीत राम रहीम 30 दिनों की पैरोल मिलने के बाद पहुंचे बागपत: Photo- Newstrack

Ram Rahim News: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से 30 दिनों की पैरोल (Gurmeet Ram Rahim Parole) स्वीकार कर ली है। राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद होकर दो साध्वियों के साथ रेप व हत्या की सजा काट रहे हैं। इस बार राम रहीम को फिर से पैरोल मिली है। जिसके बाद वह बागपत के बरनावा डेरे में गुरूवार शाम करीब सात बजे पहुंचे।

सिरसा डेरा नहीं जा सकेंगे राम रहीम

इससे पहले राम रहीम को बीती 21 जनवरी 2023 को चालीस दिनों की पैरोल मंजूर हुई थी। जिसके बाद राम रहीम अपने दूसरे नंबर के सबसे बड़े डेरे बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ठहरा हुए थे। इस बार भी बाबा राम रहीम को बरनावा डेरे के लिए ही पैरोल मिली है यानी इस बार भी बाबा अपने सबसे बड़े सिरसा डेरे आश्रम में नहीं जा सकेंगे।

बीच-बीच पर पैरोल पर आते रहते हैं जेल से बाहर

बता दें कि 25 अगस्त सन 2017 से बाबा राम रहीम हरियाणा की जेल में बंद हैं। बीच-बीच में बाबा राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर आते रहते हैं। वह अपने बरनावा स्थित डेरा आश्रम से ही अपने लाखों अनुयायियों को ऑनलाइन के माध्यम से सत्संग कर उन्हें प्रवचन देते हैं।

पिछली पैरोल पर तलवार से काटा था केक

पिछली बार जब बाबा राम रहीम पैरोल पर बागपत आये थे तो उन्होंने तलवार से केक काटा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में आया था। फिलहाल सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और इंतजाम के बीच बाबा राम रहीम को जेल से बरनावा डेरा आश्रम में ले आया गया। यहीं पर बाबा राम रहीम 30 दिनों तक ठहरेंगे।

हालांकि इस बीच उन्हें वहां भीड़ इकट्ठा करने और सत्संगत को जोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि उनके अनुयायी बाबा के आते ही आश्रम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। राम रहीम को सात फरवरी 2022 को 21 दिनों की दी गई थी। इसके बाद 17 जून को 30 दिनों की पैरोल मंजूर हुई। तीसरी बार बाबा राम रहीम 14 अक्टूबर में 40 दिन और 21 जनवरी 2023 को फिर 40 दिन की पैरोल दी जा चुकी है।

राम रहीम ने यूट्यूब पर दिया बयान
पैरोल पर जेल से बाहर आये बाबा राम रहीम ने किया अपने यूट्यूब एकाउंट पर लाइव आकर अनुयायियों से करते हुए कहा कि वो प्रशासन और सरकार के निर्देशों का पालन करें। अपने ही घरों में रहकर लाभ के और करें ज़रूरतमंदों की मदद करें।

Paras Jain

Paras Jain

Next Story