×

CM Yogi Birthday Greetings: सीएम योगी के जन्मदिन पर पीएम और विपक्ष समेत इन लोगों ने दी बधाई

CM Yogi Birthday Greetings: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जन्मदिन पर कई बीजेपी (BJP) नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने शुभकामनाएं दी है। लोकसभा (Lok Sabha) अध्यक्ष ने भी उन्हें बधाई दी है।

Yachana Jaiswal
Published on: 5 Jun 2023 3:04 PM GMT (Updated on: 5 Jun 2023 3:09 PM GMT)
CM Yogi Birthday Greetings: सीएम योगी के जन्मदिन पर पीएम और विपक्ष समेत इन लोगों ने दी बधाई
X
CM Yogi Birthday( Pic Credit - Social Media)

CM Yogi Birthday Greetings: उत्तर प्रदेश के समृद्ध व प्रसिद्ध व्यक्तित्व, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज यानी सोमवार को जन्मदिन है। सीएम योगी का जन्मदिन विश्व पर्यावरण दिवस के साथ पड़ता है। 5 जून 2023 को सीएम योगी आदित्यनाथ आज 51 साल के हो गए है। सीएम योगी के जन्मदिन पर देश के कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन प्रदेश में जगह जगा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर, पार्टी के नेताओं और जाने माने लोगों ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर सीएम योगी को शुभकामनाएं दी है, उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। पिछले 6 वर्षों में, उन्होंने राज्य को महान नेतृत्व प्रदान किया है और चहुंमुखी प्रगति सुनिश्चित की है। प्रमुख मानकों पर यूपी का विकास उल्लेखनीय रहा है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री को ट्वीट के माध्यम से शुभकामनाएं दी है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना ।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी को ट्वीट कर शुभकामाएं दी है,पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन को जमीन पर पहुँचाने में आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए लिखा, मुख्यमंत्री जी आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई ।

ओम बिड़ला ने लिखा, "उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध और खुशहाल बने तथा देश की प्रगति में अग्रणी योगदान देता रहे, यही कामना है।"

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य योगी आदित्यनाथ को उनके विशेष दिन की बधाई देने वालों में सबसे पहले थे। तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए मौर्य ने कहा, 'मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि आप दीर्घायु हों और हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न रहें।' मौर्य के अलावा, कई अन्य भाजपा नेताओं और राज्य और देश भर के लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनके विशेष दिन की बधाई दी।
आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे है।उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।"

नितिन गडकरी ने ट्वीट किया,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुभकामनाएं देते हुआ लिखा उत्तर प्रदेश को 'ए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश के लोकप्रिय CM योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।आपके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं लोककल्याण और आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूं।

किरण रिजिजू ने बढ़ाई देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के प्रेरणास्त्रोत माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अद्भुत प्रयासों ने राज्य के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है। आपके अच्छे स्वास्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं।

झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने लिखा,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु गोरक्षनाथ जी से आपके सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं।

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा, उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले लोकप्रिय व कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएँ।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story