×

CM Yogi Birthday: जानिए योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ रोचक तथ्य, क्यों सबसे खास हमारे सीएम ?

CM Yogi Birthday: योगी आदित्यनाथ एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से गणित में स्नातक हैं। 1998 में योगी आदित्यनाथ 26 साल की उम्र में गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से सबसे कम उम्र के लोकसभा सदस्य बने।

Neelmani Laal
Published on: 5 Jun 2023 8:47 AM GMT
CM Yogi Birthday: जानिए योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ रोचक तथ्य, क्यों सबसे खास हमारे सीएम ?
X
CM Yogi Birthday (photo: social media )

CM Yogi Birthday: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। इस अवसर पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

- 21 वर्ष की आयु में, उन्होंने अपने परिवार को त्याग दिया और गोरखनाथ मठ के तत्कालीन मुख्य पुजारी महंत आदित्यनाथ के शिष्य बन गए। साधु बनने से पहले उनका नाम अजय सिंह बिष्ट था।

- योगी आदित्यनाथ एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड से गणित में स्नातक हैं।

- 1996 में उन्होंने महंत आदित्यनाथ के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया। 1998 में, महंत आदित्यनाथ ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी और अगले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया।

- 1998 में योगी आदित्यनाथ 26 साल की उम्र में गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से सबसे कम उम्र के लोकसभा सदस्य बने।

- वह लगातार पांच बार (1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 के चुनावों में) गोरखपुर से संसद के लिए चुने गए हैं।

- लोकसभा में योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति 77 प्रतिशत थी और उन्होंने 284 प्रश्न पूछे, 56 बहस में भाग लिया और 16 वीं लोकसभा में तीन निजी सदस्य विधेयक पेश किए।

- योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भी हैं।

- वर्ष 2002 में, योगी आदित्यनाथ ने हिंदी युवा वाहिनी नामक संगठन की स्थापना की।

- 2005 में, एक धार्मिक शुद्धिकरण अभियान का नेतृत्व योगी आदित्यनाथ ने किया, जहां एटा में 5,000 से अधिक लोगों को हिंदू धर्म में परिवर्तित किया गया था। इस ड्राइव को 'घर वापसी' के नाम से जाना जाता है।

- योगी आदित्यनाथ सुबह 3:00 बजे उठते हैं और 11:00 बजे सो जाते हैं।

- योगी आदित्यनाथ सादा खाना खाते हैं। वह नाश्ते में पपीता, उबले चने, दलिया, मूंग की दाल खाते हैं और एक गिलास दूध पीते हैं।

- नाथ संप्रदाय के योगियों को कान में कुंडल पहनना जरूरी होता है इसलिए योगी आदित्यनाथ अपने दोनो कानों में हमेशा कुंडल पहनते हैं। उनके कान के ये कुंडल अष्टधातु के बने हैं।

- योगी आदित्यनाथ का कुर्ता नाखूनी सादा कुर्ता नाम से जाना जाता है क्‍योंकि इस कुर्ते को सिलने के लिए दर्जी के नाखून बड़े होने जरूरी हैं। उनका यह कुर्ता भगवा रंग का ही होता है।

- योगी आदित्यनाथ के पास अपना घर या जमीन नहीं है। उनकी दिनचर्या सुबह गाय के दर्शन कर उन्हें रोटी खिलाने के साथ शुरू होती है।

Neelmani Laal

Neelmani Laal

Next Story