×

रामलला को पहनाए जाएगें खादी के वस्त्र, जानें किस रंग का होगा कपड़ा

त्रिपाठी विगत दिवस अपर मुख्य सचिव सूचना एवं खादी ग्रामोद्योग नवनीत सहगल के साथ मुख्यमंत्री से खादी प्रोत्साहन के लिए मुलाकात की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने खादी के प्रोत्साहन की और आवश्यकता बताई।

Chitra Singh
Published on: 16 Feb 2021 1:01 PM GMT
रामलला को पहनाए जाएगें खादी के वस्त्र, जानें किस रंग का होगा कपड़ा
X
रामलला को पहनाए जाएगें खादी के वस्त्र, जानें किस रंग का होगा कपड़ा

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला को अब खादी के वस्त्र पहनाए जाएंगे यह काम उ0प्र0 सरकार द्वारा खादी को बढ़ावा देने के उदेश्य से कार्य किये जा रहे है। आज ओडरा फाउण्डेशन कुवेर शॅपस मुम्बई का समन्वय उ0प्र0 खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड लखनऊ से है। जिसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष त्रिपाठी द्वारा आज श्री रामलला के मुख्य पुजारी महन्त सत्येन्द्र दास एवं वरिष्ठ पुजारी को खादी से बना हुआ श्री रामलला एवं उनके दरबार का पीले कलर का ड्रेस मंदिर में प्रस्तुत किया गया।

खादी के ही ड्रेस पहनेगें भगवान

मनीष त्रिपाठी का मुख्य उदे्श्य यह था कि खादी के वस्त्रों का और प्रचार-प्रसार हो तथा भगवान एवं देवी देवताओ के विग्रह को खादी के ही ड्रेस पहनाये जाये। उसी क्रम में त्रिपाठी द्वारा श्री रामलला का दर्शन पूजन किया गया तथा मुख्य पुजारी सहित अन्य पुजारियो की उपस्थिति में ड्रेस दिया गया।

यह भी पढ़ें... कूड़ा बना दर्दनाक हादसा: घर की खिड़की पर हुआ कुछ ऐसा, जिसे देखकर सभी हैरान

ओडरा फाउण्डेशन

त्रिपाठी विगत दिवस अपर मुख्य सचिव सूचना एवं खादी ग्रामोद्योग नवनीत सहगल के साथ मुख्यमंत्री से खादी प्रोत्साहन के लिए मुलाकात की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने खादी के प्रोत्साहन की और आवश्यकता बताई। त्रिपाठी एवं उनकी संस्था ओडरा फाउण्डेशन जो बड़े स्तर पर मास्क बनाने, खादी के वस्त्र की डिजाइनिंग करने का कार्य मुम्बई में करती है। उसी के क्रम में त्रिपाठी ने निजी तौर पर खादी का पोशक भेट किया तथा भविष्य में भी पोशक देने की इच्छा जताई।

Ayodhya News

मौके पर मौजूद रहें कई पुजारी

बताते चलें कि त्रिपाठी मूल रूप से अम्बेडकरनगर के निवासी है। मौके पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्री रामजन्म भूमि परिसर के आरएमओ अर्जुन देव सिंह, क्षेत्राधिकारी रामजन्म भूमि प्रमोद कुमार यादव, उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह एवं मंदिर के अन्य पुजारी मौके पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें... भदोही में डॉक्टरों ने दिव्यांगों का बनाया मजाक, सर्टिफिकेट के लिए चढ़े दूसरी मंजिल पर

रिपोर्टर- नाथ बख्श सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story