×

Jhansi News: एक क्लिक पर मिलेगी पूरे प्रदेश के ट्रैफिक की जानकारी, ‘मैप माई इंडिया’ का पुलिस को दिया प्रशिक्षण

Jhansi News: झांसी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के लिए आज पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में यातायात पुलिस, सिविल पुलिस और व्यापारियों को ‘मैप माई इंडिया’ का प्रशिक्षण दिया गया।

B.K Kushwaha
Published on: 8 Aug 2023 4:52 PM GMT
Jhansi News: एक क्लिक पर मिलेगी पूरे प्रदेश के ट्रैफिक की जानकारी, ‘मैप माई इंडिया’ का पुलिस को दिया प्रशिक्षण
X
एक क्लिक पर मिलेगी पूरे प्रदेश के ट्रैफिक की जानकारी, ‘मैप माई इंडिया’: Photo- Newstrack

Jhansi News: झांसी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के लिए आज पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में यातायात पुलिस, सिविल पुलिस और व्यापारियों को ‘मैप माई इंडिया’ का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

मिलेगा रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट

पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) सुभाष चंद्र दुबे, पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. के निर्देशन में मैप माई इंडिया प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने आए यातायात, पुलिस और व्यापारियों को कई बिन्दुओं को लेकर जानकारी दी गई है। बताया गया है कि मैपल एप के माध्यम से नागरिक और पुलिस दोनों को रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट, रुट नेविगेशन और ट्रैफिक कंजेशन का पता चल सकेगा, जिससे लोग वैकल्पिक रास्तों को चुन सकेंगे। प्रशिक्षण ले रहे लोगों को निर्देश दिया है कि एप पर ट्रैफिक से संबंधित सभी जानकारियां अपलोड कर दी जाएं।

एक क्लिक पर मिलेगी ट्रैफिक से जुड़ी हर जानकारीः आईजी

पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि मैप माई इंडिया के मैपल एप के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने में सहूलियत मिलेगी। एप के जरिये हर मिनट पर हर दिन का ट्रैफिक मैनेजमेंट सरल हो जाएगा और प्रदर्शन, रैली, वीआईपी आवागमन, रास्तों को बंद करना और मार्ग परिवर्तन आदि जैसी सूचनाएं आसानी से मिल सकेगी। ठीक इसी तरह से सड़क दुर्घटना होने जाने के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम, खतरनाक स्पॉट और मोड़, हाई स्पीड लिमिट, समेत दुर्घटना बहुल क्षेत्र की भी जानकारी एक क्लिक पर हासिल होगी। इसके साथ ही एप के द्वारा यह सरकार की तरफ से उस इलाके में जहां आप हैं, वहां पर मिलने वाली सारी सुविधाओं की जानकारी का पूरा ब्योरा भी मिलेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह अपने घरों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाए ताकि वारदात करने वाले बदमाशों की धरपकड़ की जा सके। इस तरह के एप के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा। स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों को भी जानकारी दी जाएगी।

वाहन पर गलत नंबर पाया तो जेल जाने के लिए रहे तैयार: डीआईजी

पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने बताया है कि मैपल एप से नागरिकों को बहुत सहूलियत मिलेगी और सड़क मार्ग की हर जानकारी एक क्लिक पर नागरिक कहीं से भी ले सकेंगे। इस समय एप पर भी ट्रैफिक सिस्टम इंटीग्रेटेड है। इस सिस्टम से यह भी पता चल जाएगा कि फर्जी नंबर डालकर वाहन चला रहे हैं। यह वाहन पकड़ा तो संबंधित व्यक्ति को जेल की हवा खाना पड़ेगी क्योंकि लोग चालान न हो सके इसके लिए गलत नंबर अपने वाहनों पर अंकित कर रहे हैं। डीआईजी ने ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि इस तरह की गलत हरकत न करें, वरना जेल तो जाएंगे। जमानत होना भी मुश्किल होगी।

नागरिकों को मिलेगा अलर्ट और लाइन लोकेशन की जानकारीः एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बताया है कि मैप इंडिया के माध्यम से दिए गए प्रशिक्षण से लोगों को जानकारी दी गई। ट्रैफिक से जुड़ी सलाह, अधिसूचनाएं और सुरक्षा अलर्ट, जाम की स्थिति, सड़क मार्ग पर दुर्घटनाओं और वहानों के खराब होने की जानकारी, दुर्घटना स्थल तक पहुंचने के लिए शार्ट कट रुट, घटनास्थल के नजदीक और इमरजेंसी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में पुलिस और नागरिक दोनों को ही एप के माध्यम से सारी जानकारियां मिल सकेंगी। उनका कहना है कि पुलिस विभाग के पास ट्रैफिक को कंट्रोल और नजर रखने के लिए एक हाईटेक विजुअलाइजेशन डैशबार्ड होगा, जहां सारा नियंत्रण किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी (देहात) गोपीनाथ सोनी, एएसपी अंजली विश्वकर्मा, सीओ सिटी राजेश कुमार राय आदि लोग उपस्थित रहे।

इस तरह से फायदा उठाए मैप इंडिया एप का

जंक्शन व्यू मैप का इस्तेमाल करते समय शायद सबसे बड़ी दिक्कत तब आती है जब दो रास्ते या कोई लंबा ब्रिज सामने आ जाता है। दिमाग डबल माइंड हो जाता है तो अक्सर गफलत में गलत वाला रास्ता ही पकड़ते हैं। अगर सफर हाइवे या किसी बड़े शहर का हुआ तो फिर सफर को अंग्रेजी का सफर बनते देर नहीं लगती। मैपल्स में जंक्शन स्क्रीन पर अलग से नजर आते हैं।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story