×

Lucknow News: भाजपा विधायक आशुतोष टंडन और नीरज बोरा SGPGI के सदस्य नामित

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा दिनांक 3 मार्च, 2023 के उपवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुसार एसजीपीजीआई लखनऊ में सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए दोनों विधान सभा सदस्यों को संबंधित अधिनियम के तहत निर्वाचित किया जाएगा।

Anant Shukla
Published on: 1 Jun 2023 6:19 PM GMT (Updated on: 1 Jun 2023 7:02 PM GMT)
Lucknow News: भाजपा विधायक आशुतोष टंडन और नीरज बोरा SGPGI के सदस्य नामित
X
BJP MLAs Ashutosh Tandon and Neeraj Bora (Photo-Social Media)

Lucknow News: पूर्वमंत्री और विधानसभी सदस्य आशुतोष टंडन और भाजपा विधायक डाo नीरज बोरा को संजय गांधी आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान SGPGI का सदस्य नामित किए गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा दिनांक 3 मार्च, 2023 के उपवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुसार एसजीपीजीआई लखनऊ में सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए दोनों विधान सभा सदस्यों को संबंधित अधिनियम के तहत निर्वाचित किया जाएगा।

लखनऊ-पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन और भाजपा विधायक डाo नीरज बोरा SGPGI के सदस्य नामित किए गये,आदेश जारी। pic.twitter.com/QlyyRKzwoh

— Vineet Gupta (@aapka_vineet) June 1, 2023

चिकित्सा सेवा, शिक्षा व शोध संबंधी सुविधाओं के रूप में स्थापित संजय गांधी स्नातकोत्तर संस्थान में सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए विधानसभा में पारित प्रस्ताव के क्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा दो विधायकों को नाम निर्दिष्ट किया गया है। लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा और लखनऊ पूर्व के विधायक आशुतोष टण्डन अब एसजीपीजीआई के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। डा. नीरज बोरा ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय कार्य मंत्री के प्रति आभार जताया है। साथ ही सदस्य के रूप में एसजीपीजीआई की चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी के लिए काम करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की है।

SGPGI

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) एक उत्कृष्ठ संस्थान हो जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है। इसकी स्थापना 1983 में हुई थी। यह राजधानी में रायबरेली रोड पर मुख्य शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर है। यह संस्थान तृतियक मेडिकल फैसिलिटी प्रदान करता है। यहां पर OPD में बैठे डॉक्टरों द्वारा जो भी जांच व उपचार बताए जाते हैं उसकी सभी व्यवस्था यहां पर उपलब्ध होती है। जांच के बाद जिस भी उपचार की जरूरत होती है यहां पर उपलब्ध है। यहां पर एक ही छत के नीचे सभी मरीजों को सभी सुविधाएं दी जाती हैं। किसी भी प्रकार के मरीज को दिखाने के लिए यहां पर परामर्श चार्ज नहीं लगता।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story