×

Lucknow News: महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याएं प्राथमिकता होनी चाहिएः डॉक्टर गीता खन्ना

Lucknow News: अजंता अस्पताल में महिलाओं के लिए निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। डॉक्टर गीता खन्ना ने कहा महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याएं प्राथमिकता होनी चाहिए।

Newstrack
Published on: 30 July 2023 10:33 AM GMT (Updated on: 30 July 2023 11:16 AM GMT)
Lucknow News: महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याएं प्राथमिकता होनी चाहिएः डॉक्टर गीता खन्ना
X
महिलाओं के लिए निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर: Photo- Newstrack

Lucknow News: परिवार की धुरी होने के कारण अधिकांश महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करती हैं और बाद में उन्हें बड़ी समस्या पेश आती है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में इस गंभीर समस्या को देखते हुए राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित अजंता अस्पताल में एक हेल्थ कैंप महिलाओं के लिए रविवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल थीं।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं। उन्होंने डॉक्टर गीता खन्ना के योगदान को सराहा और आईवीएफ को एक कारगर तकनीक बताया।

इस मौके पर अस्पताल की निदेशक और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ गीता खन्ना ने बताया कि आजकल महिलाएं बीपी, शुगर, थायरॉयड जैसी जीवन शैली संबंधी समस्याओं से अक्सर ग्रसित हो जाती हैं। इसलिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच अनिवार्य है। एक स्वास्थ्य बच्चे के लिए गर्भवती मां का ऑक्सीजन लेवल मेंटेन होना अति अवयशक है।

महिलाओं को अपने हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी- डॉक्टर गीता खन्ना

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। डॉक्टर गीता खन्ना ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याएं प्राथमिकता होनी चाहिए। शरीर में अगर किसी तरह की तकलीफ हो जो उसे नजरअंदाज ना करें तुरंत डाक्टर से सलाह लें। आप की लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। हेल्थ से ही सब कुछ है। अगर स्वास्थ्य ही सही नहीं रहेगा तो आपका जीवन बेहतर कैसे होगा। इसलिए पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ अनिल खन्ना ने बताया कि शिविर के दौरान 135 से अधिक महिलाओं की जांच की गई। शिविर में महिलाओं को उनके हेल्दी लाइफ के बारे में बताया गया। शिविर में महिलाओं ने अपनी बीमारी के बारे में डाक्टरों से परामर्श भी लिया। डाक्टरों ने महिलाओं को अपनी दिनचर्या कैसे रखें और क्या खाएं इसके बारे में भी जानकारी दी।

Newstrack

Newstrack

Next Story