×

Ekana Stadium Accident: हादसे के बाद लखनऊ में खतरनाक होर्डिंग हटाने का चला अभियान, कई जिम्मेदारों को नोटिस जारी

Ekana Stadium Accident: लखनऊ में कई होर्डिंग लगाने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 130 भवन/भूखण्ड स्वामियों को नोटिस भी जारी हुआ है। एलडीए वीसी (LDA VC) के निर्देश पर एक अभियान चलाया गया था।

Aman Kumar Singh
Published on: 6 Jun 2023 10:01 PM GMT
Ekana Stadium Accident: हादसे के बाद लखनऊ में खतरनाक होर्डिंग हटाने का चला अभियान, कई जिम्मेदारों को नोटिस जारी
X
लखनऊ में खतरनाक होर्डिंग हटाने का चला अभियान (Social Media)

Ekana Stadium Accident: लखनऊ इकाना स्टेडियम में यूनीपोल हादसे के बाद मंगलवार (06 जून) को नगर निगम की नींद खुली। निगम ने कार्रवाई करते हुए कमजोर होर्डिंग-यूनीपोल को हटाने का अभियान चलाया। जिसके तहत राजधानी के महानगर में 2 यूनीपोल पूरी तरह काट दिए गए, जबकि शहर में कई इलाकों से 10 यूनीपोल से प्रचार सामग्रियां हटा दी गई।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह (Municipal Commissioner Indrajit Singh) के आदेशानुसार नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों ने समय समय पर अवैध प्रचार सामग्री को हटाने का अभियान बड़े पैमाने पर चलाया गया। आगे भी निरंतर चलाया जाता रहेगा। इसी कड़ी में आज अवैध प्रचार सामग्री हटाया गया। कमजोर और अवैध विज्ञापन स्ट्रक्चर जैसे- यूनीपोल और होर्डिंग इत्यादि की जांच के बाद कार्यवाही की गई।

खतरनाक होर्डिंग हटाने को चला विशेष अभियान

इस संबंध में अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह (Additional Municipal Commissioner Pankaj Singh) ने बताया कि प्रचार विभाग की ओर से कमजोर तथा खतरनाक होर्डिंग को हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें कमजोर यूनीपोल को हटाने का काम टीम ने किया। साथ ही, छतों और निजी परिसर में लगी 525 होर्डिंग की स्ट्रक्चर इंजीनियर रिपोर्ट जमा करने के लिए विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें करीब 200 होर्डिंग की स्ट्रक्चर रिपोर्ट आ भी चुकी है।

...विज्ञापन प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा

अपर नगर आयुक्त ने मीडिया को बताया कि, 'जिन होर्डिंगों की मजबूती जांच रिपोर्ट नहीं आएगी, उन पर विज्ञापन प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा, प्रचार विभाग की टीम को निर्देश दिया गया है कि पूरे शहर में होर्डिंग की मजबूती को लेकर सर्वे किया जाए। साथ ही, जहां पर भी होर्डिंग कमजोर मिले, वहां संबंधित विज्ञापन एजेंसी को नोटिस जारी की जाए।'

कई होर्डिंग लगाने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी

वहीं दूसरी तरफ, लखनऊ में कई होर्डिंग लगाने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 130 भवन/भूखण्ड स्वामियों को नोटिस भी जारी हुआ है। एलडीए वीसी (LDA VC) के निर्देश पर एक अभियान चलाया गया था। अलग-अलग जोन में 130 होर्डिंग और बोर्ड स्ट्रक्चर चिन्हित किये गए। सभी भवनों/भूखण्डों के स्वामियों को नोटिस जारी हुआ है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story