×

Leopard in Lucknow: लखनऊ में घुसा तेंदुआ, दहशत में ये इलाका, सर्च ऑपरेशन में लगी पुलिस और वन विभाग की टीम

Leopard in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेंदुए ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। राजधानी के घनी आबादी वाले थाना गुडंबा इलाके में रविवार (23 जुलाई) की सुबह एक तेंदुआ देखा गया।

Jugul Kishor
Published on: 23 July 2023 2:59 AM GMT
Leopard in Lucknow: लखनऊ में घुसा तेंदुआ, दहशत में ये इलाका, सर्च ऑपरेशन में लगी पुलिस और वन विभाग की टीम
X
लखनऊ में दिखा तेंदुआ ( सोशल मीडिया)

Leopard in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेंदुए ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। राजधानी के घनी आबादी वाले थाना गुडंबा इलाके में रविवार (23 जुलाई) की सुबह एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ दिखने के बाद लोग अपने-अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। लोगों को डर सता रहा है कि उनके साथ कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। तेंदुए को सबसे पहले थाना गुडंबा इलाके के स्पोर्टस कॉलेज की दीवार पर बैठा हुआ देखा गया, जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया।

इलाके में तेंदुए दिखते ही लोगों में दहशत फैल गई, लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना के तुरंत बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंच गई। लोगों ने अधिकारियों को तेंदुए के बारे में जानकारी दी। साथ अधिकारियों को वो वीडियो भी दिखाया, जो उन्होने बनाया था। गनीमत ये है कि तेंदुए ने अभी तक किसी का शिकार नहीं किया है। फिर भी वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है, साथ ही इलाके में तेंदुए को खोज रही है। वन विभाग की टीम ने इलाके के लोगों को सतर्क किया है।

थाना गुंडबा इलाके के लोगों को जैसे ही सूचना मिली की इलाके में तेंदुआ आ गया तो सभी अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। लोगों ने अपने बच्चों को घरों से बाहर निकलने से मना कर दिया है। घनी आबादी वाले इलाके में तेंदुए के दिखने से लोगों में खौफ का माहौल है।

इंदिरा नगर में देखा गया तेंदुआ

बता दें कि राजधानी में यह पहला मौका नहीं है जब शहर के बीच तेंदुआ देखा गया है, इससे पहले भी कई बार शहर के बीच में तेंदुआ आ चुका है। राजधानी के इंदिरा नगर में इसी साल 16 मई को तेंदुआ देखा गया था। लोगों ने तेंदुए को सबसे पहले इंदिरा नगर में बने हुए परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विगाक के कैंपस में देखा। जिसकी सूचना विन विभाग की टीम को दी थी, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story