×

Leopard in Kanpur: कानपुर में तेंदुए की दहशत, वन विभाग अलर्ट, देखें ये वीडियो

Leopard in Kanpur: कार से जा रहे एक शख्स ने तेंदुए का 30 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद से ही ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।

Anant Shukla
Published on: 8 Jun 2023 3:08 AM GMT

Leopard in Kanpur: कानपुर के ग्रामीण इलाके में तेंदुआ देखने के बाद हड़कंप मच गया। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो चौबेपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का बताया जा रहा है। कार से जा रहे एक शख्स ने तेंदुए का 30 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद से ही ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।

आसपास के इलाकों में दहशत

सोशल मीडिया पर तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद दुर्गापुर गांव में दहशत का माहौल है। लोगों में भय व्याप्त है। बच्चों को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। वन विभाग से इसकी शिकायत की जा चुकी है। इसके साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए कोशिश तेज कर दी गई है।

पहले भी कानपुर में रही तेंदुए की दहशत

कानपुर के लिए यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। शहरों से लेकर गांव तक दहशत का माहौल रहा था। बीएससी कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में कैद तेंदुआ देखे जाने के बाद लोग शाम में घर से निकलने से भी डरते थे। वन विभाग की टीम के अथक प्रयास के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था। बाद मे तेंदुआ को फिर से जंगल की ओर जाने की संभावना जताकर तलाश बंद कर दिया गया था।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story