×

Prayagraj News: आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Prayagraj News: आईपीएस नीतू काडियान ने कहा, क्यूआरटी की तरह प्रशासन को सहयोग करते हैं नागरिक सुरक्षा के वार्डेन।

Syed Raza
Published on: 26 Aug 2023 6:09 PM GMT
Prayagraj News: आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
X
आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा: Photo-Newstrack

Prayagraj News: सिविल डिफेंस के वार्डेन को संबोधित करते हुए आईपीएस नीतू काडियान ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेन क्यूआरटी की तरह प्रशासन को सहयोग करते हैं जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि अल्प सूचना पर बिना देरी के सिविल डिफेंस के वार्डेन प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इनकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। आईपीएस नीतू काडियान ने चैक डिविजन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में वार्डेन को संबोधित करते हुए आईपीएस चिराग जैन ने कहा कि प्रयागराज सिविल डिफेंस की निष्काम सेवाएं अनुकरणीय हैं। नगर में हर आपात सेवाओं में सिविल डिफेंस के वार्डेन प्रशासन व पुलिस प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की परेड हो, चाहे तिरंगा यात्रा हो या धार्मिक पर्वों पर सिविल डिफेंस के वार्डेन एक सजग पहरी के रूप में दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इस मौके पर आईपीएस नीतू काडियान एवं आईपीएस चिराग जैन ने वार्डेन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन व संचालन डिविजनल वार्डन रिजर्व रौनक गुप्ता ने किया। इस मौके पर चीफ वार्डेन अनिल कुमार, डिप्टी कंट्रोलर नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सहा उप नियंत्रक राकेश तिवारी, एल के अहेरवार, महेंद्र सक्सेना, राजीव भनोट, कृष्ण कुमार तिवारी, रामजी पाण्डेय आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कर्नलगंज, सिविल लाइंस, लूकरगंज तथा नैनी के वरिष्ठ वार्डेंस ने प्रतिभाग किया।

Syed Raza

Syed Raza

Next Story