×

UP Politics: भाजपा ने छह मनोनीत एमएलसी के फाइनल किये नाम, नजर 2024 पर

UP Politics: विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों पर लेखक, कवि, सांस्कृतिक कलाकार सहित अन्य क्षेत्र से लोगों को मनोनीत करने का प्रावधान है। भारतीय जनता पार्टी ने इन्हीं सीटों के लिए नाम फाइनल कर लिए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 1 April 2023 5:34 AM GMT (Updated on: 1 April 2023 7:05 AM GMT)
UP Politics: भाजपा ने छह मनोनीत एमएलसी के फाइनल किये नाम, नजर 2024 पर
X
सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो: सोशल मीडिया)

UP Politics: विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों के लिए बीजेपी ने नाम फाइनल कर लिए हैं। इनमें रजनीकांत माहेश्वरी पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्रज, नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्र, लालजी प्रसाद निर्मल, एएमयू के वीसी रहे तारिक मंसुरी, रामसुभग राजभर और हंसराज विश्वकर्मा नाम हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनके नाम फाइनल कर राजभवन को भेज दिया है।

विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों पर लेखक, कवि, सांस्कृतिक कलाकार सहित अन्य क्षेत्र से लोगों को मनोनीत करने का प्रावधान है। लेकिन, 26 मई 2022 से इन सीटों पर मनोनयन अटका है।

नजर मिशन 2024 पर

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते मनोनीत सीटों के जरिये जातीय संतुलन दुरुस्त करने की कवायद कर रही है। इसीलिए अभी इस लिस्ट के जरिए जातीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

कुमार विश्वास को भी मिला था ऑफर

भारतीय जनता पार्टी ने पहले मशहूर कवि कुमार विश्वास को भी एमएलसी बनाने का प्रस्ताव दिया था, बीते दिनों उनके इनकार की खबर खूब वायरल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक, वह प्रदेश स्तर की राजनीति नहीं करना चाहते हैं बल्कि उनकी दिलचस्पी राष्ट्रीय राजनीति में हैं। इसलिए उन्होंने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। चर्चा लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के भी उच्च सदन में जाने की थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story