×

Africa News: अफ्रीकी देश केप वर्डे के तट पर दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 60 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Africa News: पश्चिम अफ्रीकी के केप वर्डे देश में द्वीप समूह तट के पास सेनेगल से आए प्रवासियों की नाव समुद्र में डूब गई। जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई।

Jugul Kishor
Published on: 17 Aug 2023 1:54 AM GMT (Updated on: 17 Aug 2023 2:11 AM GMT)
Africa News: अफ्रीकी देश केप वर्डे के तट पर दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 60 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Africa News: पश्चिम अफ्रीकी के केप वर्डे देश में द्वीप समूह तट के पास सेनेगल से आए प्रवासियों की नाव समुद्र में डूब गई। जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी इंटनेशनल आर्गेनाइजेशन फार माइग्रेशन (आईओएम) ने दी है। आईओएम की प्रवक्ता सफा मसेहली ने बताया कि इस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबिक 38 लोगों को बचा लिया गया है, जिसमें चार बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक मछली पकड़ने वाली नाव जिसे पिरोग के नाम से जाना जाता है। यह नाव सोमवार को केप वर्डियन द्वीप से लगभग 150 समुद्री मील 277 किलोमीटर दूर अटलांटिक महासागर में देखी गई थी। जिस स्पैनिश मछली पकड़ने वाले जहाज ने इसे देखा, उसने केप वर्डिन अधिकारियों को सतर्क कर दिया था। केप वर्डे द्वीप समूह के तट से लगभग 600 किलोमीटर दूर स्थित है।

सात शव बरामद, 56 लापता

आईओएम की प्रवक्ता सफा मसेहली ने बताया कि आपतकालीन सेवाओं ने सात लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि 56 लोग लापता बताए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि आम तौर पर जब किसी जहाज या नाव की दुर्घटना के बाद लोगों के लापता होने की सूचना मिलती है तो उन्हे मृत मान लिया जाता है।

मृतकों को सम्मान के साथ दफनाना चाहिए: स्वास्थ्य मंत्री

सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने जीवित बचे लोगों का हवाला देते हुए कहा कि नाव 10 जुलाई को सेनेगल के मछली पकड़ने वाले गांव फासे बोये से 101 लोगों के साथ रवाना हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री फिलोमेना गोंकाल्वेस ने कहा कि मृतकों को सम्मान के साथ दफनाना चाहिए। उन्होने कहा कि सेनेगल मंत्रालय ने सक्षम केन वर्डीन अधिकारियों के साथ मिलकर सेनेगल के नागिरकों की यथाशीघ्र वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था की है। सेनेगल, गाम्बिया, गिनी-बिसाऊ और सिएरा लियोन के लगभग 90 प्रवासियों को जनवरी के मध्य में केप द्वीप समूह में बचाया गया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story