×

US Flight Cancel: हजारों फ्लाइटे रद्द, पूर्वी अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, 10 हजार से अधिक घरों की बत्ती गुल

US Flight Cancel: ओलावृष्टि और तूफान के चलते 10 लाख से अधिक लोगों के घरों की बिजली चली गई है। ऐसे में लोग अपने ही घरों में कैद हो गए हैं।

Anant Shukla
Published on: 8 Aug 2023 11:28 AM GMT (Updated on: 8 Aug 2023 11:55 AM GMT)
US Flight Cancel: हजारों फ्लाइटे रद्द, पूर्वी अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, 10 हजार से अधिक घरों की बत्ती गुल
X
US Flight Cancel (Photo-Social Media)

US Flight Cancel: पूर्वी अमेरिका में ओलावृष्टि और तूफान के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दो लोगों की मौत हो गई। अचानक आए तूफान के कारण हजारों उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। वहीं कई उड़ाने लेट हो गई हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी है। ओलावृष्टि और तूफान के चलते 10 लाख से अधिक लोगों के घरों की बिजली चली गई है। ऐसे में लोग अपने ही घरों में कैद हो गए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने ग्रेटर डी.सी. क्षेत्र के लिए बवंडर घड़ी जारी किया है। यह रात नौ बजे तक जारी रहेगा। विशेष मौसम सेवा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि, स्थानीय स्तर पर तूफान एक बड़ खतरा है। एक बड़े बवंडर के साथ बड़े ओले गिरने की संभावना है।

10 राज्यों में अलर्ट जारी

भयंकर तूफान और बवंडर को लेकर मौसम विभाग ने टेनेसी से न्यूयॉर्क तक करीब 10 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार सोमवार की दोपहर में दो करोड़ से अधिक लोगों को बड़े बवंडर का सामना करना पड़ा था। लेकिन चेतावनी पहले ही जारी कर दिया गया था, जिस कारण से अधिक क्षति नहीं हुई।

दो लोगों की मौत

WAAY-TV की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि अलबामा के फ्लोरेंस में एक 28 वर्षीय व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। जबकि एक 15 किशोर पर पेड़ गिरने से मौत हो गई। बच्चे पर पेड़ उस समय गिरा जब वह कार से उतर रहा था।

ढाई हजार से अधिक उड़ाने रद्द

उड़ान ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटअवेयर के मुताबिक सोमवार रात तक 2,600 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गईं। जबकि करीब 7,900 उड़ानें लेट चल रही हैं। फील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। प्रशासन ने बताया कि पूर्वि तट की ओर आने वाले तूफानों के कारण मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है।

राष्ट्रपति की यात्रा प्रस्थान 90 मिनट लेट

भयंकर तूफान को देखते हुए व्हाइट हाउस ने अमेरिका के राष्ट्रपित जो बाइडन की चार दिवसी यात्रा को करीब 90 मिनट आगे बढ़ाना पड़ा। व्हाइट हाउस द्वारा बैक-टू-स्कूल साइबर कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला जिल बाइडन के अलावां शिक्षा सचिव मिगुएल कार्डोना, होमलैंड सुरक्षा सचिव एलेजांद्रो मयोरकास और देश भर के स्कूल प्रशासक, शिक्षक और शिक्षा प्रौद्योगिकी प्रदाता शिरकत करने वाले थे।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक क्रिस स्ट्रॉन्ग ने फेसबुक लाइव ब्रीफिंग में अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यह तूफान मध्य-अटलांटिक क्षेत्र में बेहद ही खतरनाक है। इससे कुछ समय पहले तक इस तरह के तूफान नहीं देखा गया है। प्रमुख आबादी वाले क्षेत्रों में शाम तक तूफान आने की आशंका है। जिस कारण संघीय कर्मचारियों को जल्द ही घर भेज दिया गया। ताकि वह तूफान की चपेट से बचे रहें। उन्होंने चेतावानी जारी करते हुए सबको मजबूत घरों में रहने की सलाह दी है।

बिजली आपूर्ति ठप

पावरआउटेज के मुताबिक अलबामा, जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलिना, उत्तरी कैरोलिना, मैरीलैंड, डेलावेयर, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया और वर्जीनिया में शामत तक करीब 10 लाख से अधिक लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। क्योंकि पेड़ और बिजली के खंभों के गिरने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story