×

Dr. Herbert Kleber Google Doodle: सबसे गंदी लत को छुड़वाने के लिए मिला सम्मान

अमेरिका के सबसे बेस्ट मनोचिकित्सक के तौर पर डॉ क्लेबर को जाना जाता है। कई बार उनके काम के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। पिछले साल 5 अक्टूबर को डॉ क्लेबर का निधन हुआ।

Manali Rastogi
Published on: 26 Jun 2023 10:59 AM GMT
Dr. Herbert Kleber Google Doodle: सबसे गंदी लत को छुड़वाने के लिए मिला सम्मान
X
Dr. Herbert Kleber Google Doodle: सबसे गंदी लत को छुड़वाने के लिए मिला सम्मान

नई दिल्ली: Google ने आज Doodle बनाकर जाने-मानें मनोचिकित्सक डॉ. हरबर्ट क्लेबर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. हरबर्ट क्लेबर लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। दरअसल लोगों को नशे की लत की छुटकारा दिलाने की दिशा में क्लेबर ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनकी एक उपलब्धि के तौर पर इसे देखा जाता है।

Dr. Herbert Kleber Google Doodle: सबसे गंदी लत को छुड़वाने के लिए मिला सम्मान

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर केस: चिन्मयानंद के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी प्रियंका गांधी

डॉ. क्लेबर के नैशनल अकैडमी ऑफ मेडिसिन में चुने जाने की 23वीं सालगिरह पर गूगल ने आज का डूडल बनाया है। मैसाच्युसेट्स के डूडल आर्टिस्ट जैरेट जे. ने आज के डूडल को बनाया है। डॉ क्लेबर इस डूडल में मरीज के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। नोटपैड में डॉ क्लेबर मरीज की परेशानी को सुनते हुए कुछ लिख रहे हैं। वहीं, मरीज को भी इस डूडल में नशे की लत से बाहर निकलते दिखाया गया है।

कैदियों के अस्पताल में की थी नौकरी

19 जून 1934 को पेनसिलवैनिया के पिट्सबर्घ में जन्मे डॉ क्लेबर ने यूनाइटेड प्बलिक हेल्थ सर्विस को साल 1964 में अपनी सेवाएं दी थीं। इस दौरान केन्टकी के लेग्जिंग्टन के एक कैदियों के अस्पताल में उनकी ड्यूटी लगी थी। यहां जहां कैदियों को नशे की लत से बाहर निकाला जाता था। क्लेबर इलाज के साथ ही ये भी जानने की कोशिश करते थे कि आखिर किसी व्यक्ति को नशे की लत क्यों लग जाती है।

Dr. Herbert Kleber Google Doodle: सबसे गंदी लत को छुड़वाने के लिए मिला सम्मान

यह भी पढ़ें: बीजेपी-शिवसेना में गठबंधन का ऐलान, सीट बंटवारे पर आई ये खबर

अमेरिकी सरकार द्वारा सम्मानित

Yale University के ड्रग डिपेंडेंस यूनिट के हेड रहे डॉ. हरबर्ट क्लेबर को अमेरिकी सरकार ने सम्मानित भी किया। वे Yale University के ड्रग डिपेंडेंस यूनिट के हेड साल 1968 से साल 1989 तक रहे। डॉ. हरबर्ट क्लेबर को अमेरिकी प्रेजिडेंट George HW Bush ने काफी सराहा था। यही नहीं, उन्होंने नैशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी के ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया था।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी हुआ भीषण हादसा, 21 भक्तों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

लिख चुके हैं 250 से ज्यादा किताबें

अमेरिका के सबसे बेस्ट मनोचिकित्सक के तौर पर डॉ क्लेबर को जाना जाता है। कई बार उनके काम के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। पिछले साल 5 अक्टूबर को डॉ क्लेबर का निधन हुआ। डॉ. हरबर्ट क्लेबर ने अपने 84 साल के जीवनकाल में 250 से ज्यादा नशे की लत के ऊपर किताबें लिखीं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story