×

Weird Laws: इन देशों के क़ानून है ज़रा हट के ,कहीं रात को फ़्लश करना तो कहीं सेल्फ़ी क्लिक करना है प्रतिबंधित

Weird Laws: इंग्लैंड में कानून है कि यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। लोगों ने कहा था कि इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि यह भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है।

Akshita Pidiha
Published on: 15 May 2023 6:48 PM GMT
Weird Laws: इन देशों के क़ानून है ज़रा हट के ,कहीं रात को फ़्लश करना तो कहीं सेल्फ़ी क्लिक करना है प्रतिबंधित
X
national weird law some such strange laws (Photo-Social Media)

Weird Laws: हम सभी जानते हैं कि किसी भी देश में क़ानून का होना बहुत ज़रूरी है। ताकि उस देश को सुचारु रूप से चलाया जा सके। पर कभी आपको कुछ ऐसा क़ानून सुनने मिले जो वहाँ के लोगों की व्यवस्था ही बिगाड़ दे। आज हम आपको ऐसे ही क़ानूनों से अवगत कराएँगें ।जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएँगें ।

संसद में मौत गैरकानूनी

इंग्लैंड में कानून है कि यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। लोगों ने कहा था कि इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि यह भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है।

च्युइंगगम खाने पर प्रतिबंध

सिंगापुर में साल 2004 से ही च्युइंग गम पर रोक है। इस कानून के पीछे सरकार की दलील है कि साफ-सफाई रखने में दिक्कत आती है। इतना ही नहीं, इस देश में आप बाहर से भी च्युइंगगम नहीं ला सकते हैं। अगर आपके पास च्युइंग गम होगा तो इसे हवाई अड्डे पर ही आपसे ले लिया जाएगा।

जॉगिंग पर रोक

पूर्वी अफ्रीका में बुरुंडी एक ऐसा देश है जहां आप जॉगिंग नहीं कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए जॉगिंग करना भले ही लाभदायक है। लेकिन आप इस देश में इसे नहीं कर सकते हैं। दरअसल साल 2014 में यहां के राष्ट्रपति ने जॉगिंग पर रोक लगा दी। इस अजीबोगरीब कानून के पीछे उन्होंने दलील दी कि लोग असमाजिक गतिविधियों के लिए जॉगिंग की मदद लेते हैं।

बच्चों के नाम मर्जी से नहीं

डेनमार्क में आप अपने बच्चे का नाम मर्जी से नहीं रख सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से 7,000 नामों की एक सूची दी जाएगी जिनमें से एक नाम आपको चुनना होगा। आपको अपने बच्चे का पहला नाम इस तरह रखना होगा कि जिससे उसके लिंग का पता चले। अगर आप अपने पसंद से कोई नाम रखना चाहते हैं जो सूची में नहीं है तो आपको चर्च और सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

नीले जींस पर प्रतिबंध

दुनिया के अजीबोगरीब देशों के कानून की बात हो और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का जिक्र न हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है. इस सनकी तानाशाह ने उत्तर कोरिया में नीले रंग की जींस पहनने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस प्रतिबंध के पीछे पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से बचना है। वहीं, अगर कोई नीले रंग की जींस पहनता है तो उसको वहां के कानून के हिसाब से मौत की सजा दी जाती है।

महिलाओं को स्विमिंग की मनाही

सऊदी अरब के कानून के मुताबिक, यहां की महिलाओं के स्विमिंग करने पर पूर्ण प्रतिबंध है।इसके अलावा महिलाएं पूल में नहाते पुरुषों की ओर देख भी नहीं सकती हैं।

डेनमार्क में नहीं ढक सकते हैं चेहरा

डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है।सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर साल 2018 में देश की संसद ने इस कानून को लागू किया था।इसमें मास्क, हेलमेट, स्कार्फ, टोपी, नकली दाढ़ी और यहां तक कि बुर्का भी शामिल हैं। डेनमार्क में आप अपने चेहरे का ठक कर नहीं घूम सकते।

यहाँ नहीं ले सकते हैं सेल्फ़ी

श्रीलंका में भगवान बुद्ध के साथ सेल्फी लेना गैरकानूनी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं के साथ सेल्फी लेते हैं तो आपकी पीठ उनकी तरफ हो जाती है, जिसे अपमानजनक माना जाता है।इसके अलावा वहां बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के साथ दुर्व्यवहार करना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

जूते पहनने को मनाही

ग्रीस में पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को ऐसे जूते पहन कर आने पर रोक है जो स्मारकों को नुकसान पहुंचा सकते है। ग्रीक प्रागैतिहासिक और शास्त्रीय पुरावशेषों के विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंची एड़ी के जूते ऐतिहासिक स्थलों या स्मारकों पर छेद कर सकते हैं। इसलिए इन जगहों पर इस तरह के जूते पहनने की अनुमति नहीं है.

विक्स पर रोक

जापान देश में विक्स का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है, क्योंकि इसमें स्यूडोफेड्रिन नाम की दवा का इस्तेमाल है।

टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी

स्विट्जरलैंड में रात 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी माना जाता है।दरअसल, इस अजीब कानून के पीछे का लॉजिक यह है कि सरकार का मानना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है।यह कितना अजीब कानून इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस कानून के चलते वहां लोगों की स्थिति कभी-कभी विचित्र हो जाती है।

पैसे पर पैर रखना गैरकानूनी

थाईलैंड में पैसे पर पैर रखना गैरकानूनी माना जाता है, क्योंकि यहां नोटों पर देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी हुई हैं। इसलिए शाही परिवार की छवि को खराब करना गैरकानूनी है और अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके लिए आपको सजा भी हो सकती है।

कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी

वैसे तो पशु पक्षियों को खाना खिलाना बहुत अच्छा काम माना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है।

यहाँ हाई हील्‍स न पहने

अगर आप ग्रीस घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो सुनिश्‍चित करें की आपके पास हाई हील्‍स न हों क्‍योंकि इस देश ने 2009 में हाई हील बाले जूतों पर प्रतिबंध लगा दिया।

पतंग उड़ाना गैरकानूनी

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के दक्षिणपूर्वी छोर पर, मेलबोर्न में, एक सार्वजनिक स्थान पर पतंग उड़ाना गैरकानूनी है।

अलास्का, वरमोंट, मेन और हवाई में होर्डिंग पर है बैन

चार अमेरिकी राज्यों ने होर्डिंग पर प्रतिबंध लगा रखा है ।क्योंकि वे अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना चाहते हैं।इससे उनका कहना है कि होर्डिंग न लगाने से पर्यटक उनके राज्य में आने के लिए आकर्षित होंगे।

Akshita Pidiha

Akshita Pidiha

Next Story