×

हिल गया पाकिस्तान: धमाका करवाया अपने ही देश में, कई लोग घायल

पाकिस्तान के क्वेटा में 15 नवंबर शुक्रवार को एक बड़ा धमाका हुआ। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, विस्फोट क्वेटा के बुलेली क्षेत्र में एक सड़क वाहन के पास हुआ।

Roshni Khan
Published on: 16 Nov 2019 3:31 AM GMT
हिल गया पाकिस्तान: धमाका करवाया अपने ही देश में, कई लोग घायल
X

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के क्वेटा में 15 नवंबर शुक्रवार को एक बड़ा धमाका हुआ। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, विस्फोट क्वेटा के बुलेली क्षेत्र में एक सड़क वाहन के पास हुआ। पुलिस और फ्रंटियर कोर के जवानों ने इलाके को घेर लिया, वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

ये भी देखें:महाराष्ट्र के राजनीतिक मैच में पवार का पावर प्ले, ऐसा होगा गठबंधन का मंत्रिमंडल

सोमवार को भी क्वेटा में एक पुलिस वैन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में तीन पुलिसकर्मियों सहित 9 लोग घायल हो गए। बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए यह तीसरा हमला था। पिछले हफ्ते शहर के डबल रोड पर हुए एक धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

ये भी देखें:आलिया का ये स्टाइल व फैशन जीत लेगा दिल व कीमत उड़ा देगा होश

मिली जानकारी के मुताबिक क्वेटा के स्पीनी रोड पर सोमवार को हुए हमले में एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक प्लांट किया गया था। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फ्रंटियर कोर के जवानों ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया और छानबीन शुरू कर दी। वहीं घायल लोगों को तुरंत पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story