×

PM Modi Speech in Greece: 'धरती मां ने भाई चंद्रमा को राखी भेजी, उसने भी बहन का मान रखा', भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी

PM Modi Greece Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, चांद पर तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है। आज मैं अपने परिवार के बीच चंद्रयान-3 की ख़ुशी मना रहा हूं।

Aman Kumar Singh
Published on: 25 Aug 2023 4:00 PM GMT (Updated on: 25 Aug 2023 4:17 PM GMT)
PM Modi Speech in Greece: धरती मां ने भाई चंद्रमा को राखी भेजी, उसने भी बहन का मान रखा, भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी
X
PM Modi Speech in Greece (Social Media)
PM Modi Speech in Greece : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Greece Visit) अपने एक दिवसीय यात्रा पर ग्रीस में हैं। उन्होंने शुक्रवार (25 अगस्त) को एथेंस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं परिवार के बीच आया हूं। अभी सावन का महीना चल रहा है। ये महीना भगवान शिव का है। इस पवित्र महीने में देश ने एक नई उपलब्धि हासिल की। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole of Moon) पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। आज भारत को दुनिया भर से बधाई मिल रही है। ये हर हिंदुस्तानी को मिल रही बधाई है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'हमारे यहां तो वैसे भी चन्द्रमा को 'मामा' कहकर पुकारा जाता है। हम धरती को मां कहते हैं। धरती माता ने रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) के तौर पर चन्द्रमा की ओर चंद्रयान (chandrayaan-3) भेजा। चन्द्रमा ने भी अपनी बहन धरती की 'राखी' का मान रखा। उन्होंने कहा, जब जश्न का माहौल होता है। उत्सव का माहौल होता है, तो मन करता है कि जल्दी से जल्दी अपने परिवार के लोगों के बीच पहुंच जाएं। मैं आज अपने परिवारजनों के बीच आ गया हूं।' पीएम मोदी के इतना कहते ही तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

'कहीं भी जाओ, आपके दिल में भारत धड़कता है'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'चांद पर तिरंगा फहराकर हमने विश्व को अपनी क्षमताओं से अवगत कराया। इसकी गवाही आपके चेहरे बता रहे हैं। आप दुनिया में कहीं भी हों, आपके दिल में भारत धड़कता है। उन्होंने कहा, चंद्रयान-3 की सफलता शानदार रही। मैं आपको एक बार फिर बधाई देता हूं। हम मून मिशन में कामयाब रहे।'

PM ने ग्रीस से मिला सम्मान भारतीयों को किया समर्पित

गौरतलब है कि, ग्रीस ने आज पीएम मोदी को देश के दूसरे सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया। ग्रीस की तरफ से उन्हें 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा, 'आपने देखा कि ग्रीस सरकार (Government of Greece) ने मुझे ग्रीस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। आप सभी इस सम्मान के पात्र हैं। 140 करोड़ भारतीय इस सम्मान के पात्र हैं। मैं इस सम्मान को मां भारती की संतानों को समर्पित करता हूं। ये सम्मान आप सबका है।'

'भारत हर कदम पर ग्रीस के साथ खड़ा है'

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, 'मैं आज ग्रीस के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जब यहां जंगलों में आग लगी तो यह एक बड़ा संकट बन गया। भीषण अग्निकांड की वजह से ग्रीस में कई लोगों की मौत हो गई। संकट की इस घड़ी में भारत ग्रीस के लोगों के साथ खड़ा है।'

PM मोदी ने वडनगर को एथेंस की तरह जीवंत बताया

प्रधानमंत्री ने भारत और ग्रीस दोनों देशों के रिश्तों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'ग्रीस-भारत के रिश्ते (Greece-India relations) सदियों पुराने हैं। ये सभ्यता के रिश्ते हैं। संस्कृति के रिश्ते हैं। हम दोनों ने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है। हमने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा और सिखाया भी है। उन्होंने कहा, बहुत कम लोगों को पता है कि गुजरात के वडनगर (Vadnagar) में, जहां मेरा जन्म हुआ, वो भी एथेंस की तरह का ही एक जीवंत शहर है। वहां भी हजारों साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले हैं। इसलिए एथेंस (Athens) आना मेरे लिए एक अलग ही भावना से भरा रहा।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story