×

Smoking Population: सिगरेट फूंकने में मर्दों से पीछे नहीं महिलाएं, दुनिया में भारत का जानिए कौन सा नंबर

Smoking Population: सिगरेट... स्वैग, नशा और तनाव मुक्ति का संसाधन। ये हम नहीं कह रहे बल्कि युवा मानते हैं। इसलिए महिलाओं और पुरुषों के सिगरेट पीने का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है।

Snigdha Singh
Published on: 6 May 2023 6:29 PM GMT (Updated on: 7 May 2023 8:55 AM GMT)
Smoking Population: सिगरेट फूंकने में मर्दों से पीछे नहीं महिलाएं, दुनिया में भारत का जानिए कौन सा नंबर
X
Smoking Population (Photo: Social Media)

Smoking Population: नए जमाने में सिगरेट पीना, युवा कूल दिखने का एक विकल्प मानते हैं। यही वजह कि छोटे गांवों से लेकर बड़े शहरों में सिगरेट की खूब डिमांड है। खास बात ये है कि जिस तरह से महिलाएं हर क्षेत्र में मर्दों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं वैसे ही सिगरेट फूंकने में भी पीछे नहीं है। लगभग सभी देशों में महिलाएं के सिगरेट पीने का आंकड़ा 10 फीसदी से ऊपर है। वहीं भारत का आंकड़ा तो आपको चौंका देगा। वर्ल्ड ऑफ सिटैटिक्स के अनुसार सिगरेट फूंकने वाले आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। इन आंकड़ों में ये भी देखा गया है कि जहां की आबादी ज्यादा वहां महिला और पुरुषों के सिगरेट पीने का आंकड़ा भी अधिक है।

ये देश सिगरेट पीने में सबसे आगे

बांग्लादेश : इस देश में करीब 52 फीसदी मर्द सिगरेट के लती हैं। ये आंकड़ा सबसे अधिक है। वहीं, सिगरेट पीने वाली महिलाओं की संख्या 17 फीसदी हैं।

चीन : सिगरेट पीने में चाइना में 49 फीसदी पुरुष आगे हैं। लेकिन यहां महिलाओं सिगरेट पीने बेहद कम है। करीब 1.7 प्रतिशत चाइनीज़ महिलाएं ही नशे की लती हैं। पुरुषों की आंकड़ों में जितनी तेजी महिलाओं की संख्या उतनी कम है।

भारत : यहां करीब 41 फीसदी पुरुष सिगरेट पीते हैं। वहीं, महिलाओं की बात की जाए तो देश में करीब 13 प्रतिशत महिलाएं सिगरेट पीती है। फ्रांस और अमेरिका के बाद भारत में महिलाएं सिगरेट पीती हैं।

रूस : इस देश 41 प्रतिशत पुरुष सिगरेट पीते हैं और करीब 13 फ़ीसदी महिलाएं हैं। ये आंकड़े भारत और रूस के मिलते-जुलते हैं।

फ्रांस : इस देश में मात्र 35 प्रतिशत पुरुष ही सिगरेट के शौकीन हैं। वहीं, करीब 32 फ़ीसदी महिलाएं भी सिगरेट पीती हैं। यहां पर पुरुषों की तुलना में लगभग पुरुषों के बराबर महिलाएं सिगरेट पीती हैं।

पाकिस्तान : सिगरेट पीने के मामले में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां क़रीब 33 फ़ीसदी पुरुष इसका नशा करते हैं. क़रीब 7 प्रतिशत महिलाएं भी सिगरेट पीती हैं।

जापान : यहां 30 फ़ीसदी पुरुष और 10 प्रतिशत महिलाएं सिगरेट पीती हैं।

अमेरिका : इस देश में करीब 28 फीसदी पुरुष सिगरेट पीते हैं। वहीं, 18 प्रतिशत महिलाएं भी सिगरेट पीती हैं।

ऑस्ट्रेलिया : यहां सिगरेट फूंकने वाली 13 फीसदी महिलाएं हैं। वहीं पुरुषों का आंकड़ा 16 फीसदी है।

आइसलैंड : यहां सबसे कम लोग सिगरेट पीते हैं। यहां पुरुष 12 फ़ीसदी और महिलाएं भी 12 प्रतिशत सिरगेट पीती हैं।

महिलाओं को धूम्रपान करने से क्या होती है समस्या

मेडिकल पत्रिका लांसेट में छपी रिपोर्ट के अनुसार विकासशील देशों में तंबाकू का सेवन तेजी से बढ़ा है। कई अध्ययन में ये पता चला है कि इनफर्टिलिटी का खतरा काफी बढ़ जाता है। सिगरेट में मौजूद टोक्सिन गर्भपात की संभावना को बढ़ा देते हैं। सिगरेट फूंकने के मामले में महिलाओं के बढ़ते आंकड़ें शादी के बाद गर्भ की बड़ी समस्या बन कर उभर रहे है। विशेषज्ञ डॉ किरण पांडेय ने कहा कि अब के समय में 40 से 50 फीसदी में गर्भधारण और गर्भपात की समस्या हो रहा है।

महिलाओं को कौन सी सिगरेट होती हैं पसंद

बाजार में कई तरह की सिगरेट मौजूद है। सिरगेट के मामले में महिलाओं को मार्लबोरो गोल्ड शॉर्ट्स, मार्लबोरो गोल्ड 100 और न्यूपोर्ट 100 पसंदीदा हैं। मध्यम आयु वर्ग और वृद्ध महिलाएं पूर्ण स्वाद वाले 100 या 120 के पक्ष में हैं। वहीं आईटीसी की इंडीमेंट जैसी सिगरेट भी पसंद है। भारत में महंगी सिरगेट में विल्स इंसिग्निया का नाम सुमार हैं।

क्यों पड़ जाती है लत

मनोचिकित्सक डॉ नूतन वोहरा का कहना है कि लड़कियों के सिगरेट पीने की कई वजह होती है। इसमें अधिकतर लड़कियां संगति और ट्राई करने की चक्कर में लती हो जाती है। वहीं, कुछ महिलाएं तनाव के कारण सिगरेट पीना शुरू कर देती हैं। सिगरेट पीने के बाद उनको तनाव कम और खुद को रिलैक्स महसूस करती हैं। हालांकि पुरुषों की तुलना में महिलाएं जल्दी सिगरेट की आदत छोड़ लेती हैं।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story