×

ईरान में बड़ा हादसा: 180 लोगों की मौत, मची अफरातफरी..

ईरानी मीडिया के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान भरने के बाद ही क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार ये हादसा सुबह 9 बजे राजधानी के करीब हुआ। ये विमान करीब 7900 फीट की ऊंचाई पर क्रैश हुआ। विमान में सवार सभी 180 लोगों की मौत हो चुकी है।

Shivakant Shukla
Published on: 8 Jan 2020 4:56 AM GMT
ईरान में बड़ा हादसा: 180 लोगों की मौत, मची अफरातफरी..
X

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास यूक्रेन का एक यात्री विमान बोइंग 737 क्रैश होने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह विमान यूक्रेन का था खबर आ रही है कि विमान में सवार सभी 180 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें—अमेरिका-ईरान तनाव: अब ट्रंप के निशाने पर 52 ठिकाने, जानिए क्या है कदम….

ईरानी मीडिया के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान भरने के बाद ही क्रैश हो गया। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। जानकारी के अनुसार ये हादसा सुबह 9 बजे राजधानी के करीब हुआ। ये विमान करीब 7900 फीट की ऊंचाई पर क्रैश हुआ। सभी यात्रियों की तलाश जारी है।

विमान क्रैश के बाद आया भूकंप

विमान क्रैश के कुछ ही देर बाद ही ईरान में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप का पहला झटका 5.5 का था, जबकि दूसरा झटका 4.9 का आया। ये दोनों झटके सुबह 9:40 से 9:50 के बीच महसूस किए गए. खास बात ये है कि जहां भूकंप के झटके मसहूस किए गए। जानकारी के अनुसार जहां पर भूकंप आया वहीं ईरान का न्यूक्लियर रिएक्टर भी हैं।

अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरानी हमला

विमान हादसा से पहले ईरान और अमेरिका के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। पिछले लंबे समय से दोनों के बीच तनातनी जारी है और दोनों देशों के बीच जंग की आशंका के बीच इराक स्थित अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमला हुआ है। सैन्य ठिकानों पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला बोला।

ये भी पढ़ें—जम्मू कश्मीर में एक जवान की मौत, केवल आतंकी नहीं सेना की जान का दुश्मन है ये…

खबरों के मुताबिक इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दर्जन भर से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं। वहीं इस पर पेंटागन का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ये हमले अल असद और इरबिल के दो सैन्य ठिकानों पर हुए हैं। अपने सैन्य कमांडर सुलेमानी के मारे जाने के बाद ईरान ने बदला लेने की धमकी दी थी, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल ही कहा था कि इसके बुरे नतीजे होंगे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story