×

Shukravaar Ke Totke: शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगी लक्ष्मी माँ की विशेष कृपा

Shukravaar Ke Totke: कहते हैं शुक्रवार के दिन अगर देवी लक्ष्मी की आराधना पूरी श्रद्धा के साथ की जाये तो आपके जीवन में धन की कभी कमी नहीं रहेगी। आइये जानते हैं क्या हैं ये उपाय जिसे अपनाकर आप भी अपने जीवन में सुख सौभाग्य ला सकते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 21 April 2023 8:20 AM GMT
Shukravaar Ke Totke: शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगी लक्ष्मी माँ की विशेष कृपा
X
Shukravaar Ke Totke(Image Credit-Social Media)

Shukravaar Ke Totke: माँ लक्ष्मी का दिन शुक्रवार माना गया है और ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन देवी माँ प्रसन्न होतीं हैं वो उनकी विशेष कृपा अपने भक्तो पर बरसती है। कई लोग इस दिन व्रत भी करते हैं। वैभव लक्ष्मी माँ के रूप में उनकी पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है। साथ ही शुक्रवार का दिन शुक्रदेव से संबंधित भी माना जाता है। इसके साथ ही शुक्रवार का दिन शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से सम्बंधित भी है। इसलिए इस दिन उनकी पूजा का भी विधान है।

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय,प्रसन्न होंगीं माता लक्ष्मी

कहते हैं शुक्रवार के दिन अगर देवी लक्ष्मी की आराधना पूरी श्रद्धा के साथ की जाये तो आपके जीवन में धन की कभी कमी नहीं रहेगी। आइये जानते हैं क्या हैं ये उपाय जिसे अपनाकर आप भी अपने जीवन में सुख सौभाग्य ला सकते हैं।

सच्चे दिल से व्रत रखें

माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना सबसे फलदाई उपाय है। याद रखिये कि ये व्रत तभी पूरा जब आप सच्चे और साफ़ ह्रदय से पूरे अनुष्ठान के साथ व्रत करते हैं। इसके साथ ही आप इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप भी करें। इससे आपका घर धन धान्य और सुख शांति से भरा रहेगा।

साफ़ सफाई का रखें विशेष ख्याल

कहते हैं कि माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी उस स्थान में नहीं कदम रखते जहाँ गन्दगी होती है। इसलिए आपको यूँ तो हर दिन ही घर की और आस पास की सफाई का ध्यान रखना ही चाहिए साथ ही ये भी याद रखिये कि आप शुक्रवार के दिन इसका विशेष ध्यान दिया जाये।

सफ़ेद रंग का रखें ध्यान

हिन्दू मान्यताओं में हर एक दिन के हिसाब से रंगों को निर्धारित किया गया है। ऐसे ही शुक्रवार को सफ़ेद रंग का विशेष महत्व है। इसलिए जब आप शुक्रवार की पूजा करें तो इस रंग को भी अपने पहावे में शामिल करें।

इस दिन इन चीज़ों का करें दान

जहाँ आप इस दिन व्रत रख रहे हैं वहीँ अगर आप शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करते हैं तो ये बेहद शुभ होता है। इस दिन आप सफ़ेद रंग की चीज़ों का दान दें जैसे चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन आप चीटियों और गाय को आटा खिलाये जिससे शुक्रदेव प्रसन्न होते हैं।

भगवान् विष्णु की करें आराधना

लक्ष्मी माँ की विशेष कृपा पाने के लिए आप विष्णु भगवान् की भी इस दिन आराधना करें। कहते हैं माँ लक्ष्मी और भगवान् विष्णु की जब भी पूजा की जाये तो दोनों की ही साथ पूजा विशेष लाभ देती है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story