×

Nariyal Ke Totke: कैसे नारियल का उपयोग नवरात्री में बनाएगा आपको मालामाल, जानिए कैसे मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद

Nariyal Ke Totke: इस नवरात्रि नारियल को चढाने से कैसे लक्ष्मी माँ आपके जीवन में आ सकतीं हैं और कैसे आप मालामाल बन सकते हैं आइये ये भी जान लेते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 29 March 2023 9:23 AM GMT
Nariyal Ke Totke: कैसे नारियल का उपयोग नवरात्री में बनाएगा आपको मालामाल, जानिए कैसे मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद
X
Chaitra Navratri 2023 (Image Credit-Social Media)

Nariyal Ke Totke: हिन्दू धर्म का पावन त्योहार नवरात्रि अपने साथ लेकर आता है दुर्गा माँ का आशीर्वाद। भक्त देवी माँ को मानाने का हर संभव प्रयास करते भी नज़र आते हैं। वहीँ पेड़-पौधों का भी हर त्यौहार के साथ विशेष महत्त्व रहा है इतना ही नहीं भारतीय संस्कृति में हमेशा से नारियल का महत्त्व रहा है। हर पूजा और त्यौहार में इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही नारियल को सभी देवी देवताओं को समर्पित भी किया जाता रहा है। साथ ही इसे फोड़ने और तोड़ने को किसी भी शुभ शुरुआत से जोड़ कर भी देखा जाता है। नारियल को माँ लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। इस नवरात्रि नारियल को चढाने से कैसे लक्ष्मी माँ आपके जीवन में आ सकतीं हैं और कैसे आप मालामाल बन सकते हैं आइये ये भी जान लेते हैं।

नवरात्रि में क्या है नारियल का महत्त्व

माँ दुर्गा के नौ रूपों के त्यौहार नवरात्रि का आज सातवां दिन है साथ ही इन नौ दिनों में भक्त माँ को प्रसन्न करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। वहीं कलश स्थापना से लेकर देवी माँ को अर्पित करने तक हर मौकों पर नारियल का विशेष महत्त्व है। कहते हैं इसके सही प्रयोग से आपके जीवन की सभी परेशानिया दूर हो जाती हैं और घर धन धान्य से भी भर जाता है। आइये जानते हैं कि देवी पूजन में नारियल किस तरह का होना चाहिए।

नारियल को लोग प्रतीकात्मक बलि के रूप में मानते हैं। ऐसे में इसका महत्त्व कर पूजा में काफी ज़्यादा है। नारियल का हर रूप में पूजन किया जाता है उसका जल, खोल और गिरी सभी को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है साथ ही इसका विशेष प्रयोग भी होता है।

1. संतान प्राप्ति के लिए करें उपाय

अगर आप भी संतान प्राप्ति का वरदान प्राप्त करना चाहते हैं तो नवरात्र में किसी भी रात को पति पत्नी एक साथ मां दुर्गा को नारियल अर्पित कर सकते हैं। इसके पहले नारियल पर एक रक्षा सूत्र भी बांध लें फिर इसे एक पीली चुनरी पर रखें और देवी माँ को अर्पित कर दें। इसके बाद माँ से संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।

2. नकारात्मक ऊर्जा से पाएं मुक्ति

अगर आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा काफी ज़्यादा व्याप्त है तो नवरात्रि में आप माता रानी को नारियल चढ़ाएं। साथ ही किसी भी तंत्र-मंत्र से आपको मुक्ति मिलेगी। इसके लिए एक सूखा नारियल लें, फिर उसे ऊपर की तरफ से थोड़ा सा काट लें फिर चीनी भर लें और उसे दोबारा ढक दें। फिर इस नारियल को पेड़ के नीचे दबा दें। देवी माँ से प्रार्थना करें आपके जीवन से सब तरह की नकारात्मक ऊर्जा जल्द दूर हो जाएगी।


3. धन की प्राप्ति के लिए

घर में सुख समृद्धि के लिए नारियल का उपाय करना सबसे फलदाई माना जाता है। नारियल यूँ भी सम्पन्नता और समृद्धि का प्रतीक है और माता रानी की हर पूजा में नारियल का विशेष महत्त्व है। घर में धन यश और वैभव लाने के लिए नवरात्रि की किसी भी रात को पानी वाले नारियल को अपनी गॉड में रखने और माँ दुर्गा के पास बैठ जाएं इसके बाद "ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।" का जाप 108 बार करें।

4. खुशहाल होगा जीवन

शांतिकर्मणि सर्वत्र तथा दु:स्वन्पदर्शने। ग्रहपीडासु चोग्रासु महात्म्यम श्रृणुयान्मम।। इस मन्त्र का जाप नवरात्रि के किसी भी दिन नारियल को देवी माँ को अर्पित करते हुए करें और अगली सुबह इसे जल में प्रवाहित कर दें। आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएँगी।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story