×

शनिवार को करें ये खास उपाय, दूर होगा हर दोष, बरसेगी शनिदेव की अपार कृपा

शनिवार को उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी जरूरतमंद को दान में अवश्य दें।इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।

suman
Published on: 30 Jan 2021 3:31 AM GMT
शनिवार को करें ये खास उपाय, दूर होगा हर दोष, बरसेगी शनिदेव की अपार कृपा
X
शनिवार के दिन लोहे का सामान न खरीदें। इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।

जयपुर: शनिवार के उपाय करना उन जातकों के लिए अत्यंत आवश्यक होता हैं जो लोग शनि ढैय्या, साढ़ेसाती या शनि दोष से प्रभावित होते हैं। किसी की कुण्डली में शनि ग्रह यदि नीच स्थिति में हो तो व्यक्ति के अनेकों झूठे संबंध होते हैं, जुआ, सट्टे और शराब आदि में पैसा बर्बाद करता है, कानूनी कार्यवाही के कारण जेल जाता है, मानसिक रोग हो जाते है साथ ही उस व्यक्ति का जीवन लगातार दुर्घटनाओं से घिरा रहता हैं।

भगवान शनिदेव बड़े ही दयालु हैं। जो भी भक्त उनको सच्चे मन से याद करता है शनिदेव अपना आशीर्वाद अवश्य प्रदान करते हैं। शनिदेव न्याय के देवता हैं। मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से शनिदेव फल प्रदान करते हैं। उनकी कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन कुछ आसान से उपाय करने चाहिए।

यह पढ़ें...हाथ की रेखाओं से जानें किस भगवान की करें पूजा, चमकेगी किस्मत

चीटियों को आटा खिलाएं

*शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को सरसों का तेल अवश्य अर्पित करें। मान्यता है कि शनिवार को चीटियों को आटा खिलाने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। शनिवार को उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी जरूरतमंद को दान में अवश्य दें।

shani

कलावा बदले

*किसी भी धार्मिक आयोजन में पहले मौली बांधा जाता है। माना जाता है कि यह कलावा हर संकट से हमारी रक्षा करता है। इसे बदलने के लिए शनिवार और मंगलवार का दिन ही शुभ माना जाता है।

हर संकट से रक्षा

*शनिवार का दिन भगवान शनिदेव और हनुमान जी को भी प्रसन्न करने के लिए माना जाता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और हर संकट से रक्षा होती है।

काली गाय को रोटी

*शनिवार की शाम काले कुत्ते या फिर काली गाय को रोटी खिलाने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और भाग्य में वृद्धि होती है।

shani

तेल का दीपक जलाएं

*शनिवार को पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। शनिवार को हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक जलाएं। शनिवार के दिन लोहे का सामान न खरीदें। इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।

यह पढ़ें...30 जनवरी: जानिए कैसा रहेगा शनिवार, बताएगा आपका आज का राशिफल

काले रंग के कपड़े धारण करें

*शनिवार के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े धारण करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

suman

suman

Next Story