×

Touching Feet Tradition: कभी न छूएं इनके पैर नहीं तो हो जायेंगे बर्बाद, जानिए क्यों बने हैं ये नियम

Kiske Pair Nahin Chhune Chahie: कहते हैं कि जब हम किसी के पैर छूते हैं तो बदले में हमे उनका आशीर्वाद मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में बताया गया है कि अगर आप इन पांच लोगों के पैर छूते हैं या उनसे पैर छुआते हैं तो आपकी ये गलती आपको काफी भारी पड़ सकती हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 5 July 2023 2:10 PM GMT (Updated on: 6 July 2023 1:43 AM GMT)
Touching Feet Tradition: कभी न छूएं इनके पैर नहीं तो हो जायेंगे बर्बाद, जानिए क्यों बने हैं ये नियम
X
Touching Feet Tradition (Image Credit-Social Media)

Kiske Pair Nahin Chhune Chahie: कहते हैं कि जब हम किसी के पैर छूते हैं तो बदले में हमे उनका आशीर्वाद मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में बताया गया है कि अगर आप इन पांच लोगों के पैर छूते हैं या उनसे पैर छुआते हैं तो आपकी ये गलती आपको काफी भारी पड़ सकती हैं। साथ ही आप ऐसे पाप के भागी हो जायेंगे जिससे सबकुछ बर्बाद भी हो सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो पांच लोग। साथ ही क्यों उनके पैर नहीं छूने चाहिए।


न छूएं इनके पैर नहीं तो हो जायेंगे बर्बाद

सनातन धर्म में बड़ों के पैर छूना अच्छा माना जाता है। इससे आप उन्हें सम्मान देते हैं और बदले में बड़े आपको आशीर्वाद देते हैं। लेकिन वहीँ हिन्दू धर्म में कुछ लोगों के पैर छूना वर्जित बताया गया है। कहा जाता है कि इन लोगों के पैर छूने से आप पाप के भागीदार बनते हैं। आइये जानते हैं ये कौन लोग हैं जिनके पैर हमे भूलकर भी नहीं छूने चाहियें। साथ ही कुछ जगहों पर भी पैर नहीं छूने चाहियें।


मंदिर में पैर छूना वर्जित

अगर आप मंदिर में भगवान् के दर्शन हेतू गए हैं और वहां आपसे बड़ा या कोई सम्माननीय व्यक्ति भी मिल जाता है तो आपको उनके पैर भी नहीं छूने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जब आप मंदिर में हैं तो भगवान् से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता अगर आप ऐसा करते हैं तो ये भगवान् और मंदिर दोनों का ही अपमान है। ऐसे में मंदिर में भगवान् की पूजा और उनका ही आशीर्वाद सर्वोपरि है।

सोते समय किसी के पैर न छूएं

सोते हुए व्यक्ति के पैर नहीं छूए जाने चाहियें। साथ ही अगर व्यक्ति लेटा भी हो तो भी उसके पैरों को स्पर्श नहीं करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से उस व्यक्ति की उम्र कम होती है। हिन्दू धर्म में ये मान्यता है कि व्यक्ति की मृत्यु के समय ही उसके लेटी हुई अवस्था में पैर छू सकते हैं। इसलिए कभी भी किसी लेटे हुए व्यक्ति के पैर नहीं छूने चाहियें।

श्मशान से लौटे किसी भी व्यक्ति का न छुएं पैर

अगर कोई व्यक्ति श्मशान घाट से किसी के अंतिम संस्कार करके या उसमे शामिल होकर लौट रहा है तो भी उस व्यक्ति के पैर नहीं छूने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जब व्यक्ति श्मशान घाट से लौट रहा होता है तो वो अशुद्ध होता है। इसलिए उसके चरण स्पर्श नहीं करने चाहिए। उसके स्नान काने के पश्चात ही उसकी चरण स्पर्श किये जा सकते हैं।

पत्नी के पैर कभी न छूएं

हिन्दू धर्म में पत्नी को पति के पैर छूने की मान्यता है। कहते हैं ऐसा करने से उसका सौभाग्य बढ़ता है। लेकिन पति को कभी पत्नी के पैर स्पर्श है करने चाहिए ऐसा करने पर परिवार संकटों में घिर जाता है। साथ ही लक्ष्मी जी भी रुष्ट हो जातीं हैं।

बेटी से कभी न छुआएं पैर

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार विवाह के समय बेटी का कन्या दान करते वक़्त माता पिता बेटी के पैर छूते हैं। इतना ही नहीं कहा जाता है कि एक पिता को अपनी बेटी के अलावा अपनी भतीजी, नातिन या पोती से पैर नहीं छुआने चाहिएं। बेटियां देवी स्वरूपा होती हैं। जिन्हे भारतीय संस्कृति में पूजा जाता है ऐसे में अगर आप उनसे अपने पैर छूट हैं तो आप बड़ा पाप कर रहे होते हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story