×

Monsoon Tips: ध्यान दें! मानसून में शामिल करें इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

Increase Immunity in Monsoon: आज हम आपको मानसून में अपने आहार में किस तरह बदलाव करके शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को शामिल कर सकते हैं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 5 July 2023 1:32 PM GMT
Monsoon Tips: ध्यान दें! मानसून में शामिल करें इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
X
Increase Immunity in Monsoon (Image Credit-Social Media)

Increase Immunity in Monsoon: बारिश का मौसाम कई तरह की समस्याओं को भी लेकर आता है। साथ ही इस जितना लोग इस मौसम को पसंद करते हैं उतना ही ये मौसम कभी-कभी लोगों को परेशान भी कर जाता है। तभी कहा भी जाता है कि बारिश के मौसम में ही सबसे ज़्यादा बीमारियां सक्रिय होतीं हैं। इस मौसम में कई -कई दिनों तक धूपना निकलना, घरों में सीलन और नमी रहना, कीट पतंगों का ज़्यादा सक्रिय होना ये सब तरह तरह की बिमारियों को दावत देता है। ऐसे में ज़रूरी है कि हम अपने स्वास्थ को लेकर जागरूक रहे और इसका उचित रूप से ख्याल रखें। इसीलिये आज हम आपको मानसून में अपने आहार में किस तरह बदलाव करके शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को शामिल कर सकते हैं के बारे में बताने जा रहे हैं।

मानसून में अपनी दिनचर्या में शामिल करें इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को

बारिश की भीनी भीनी खुशबू के बीच चाय और पकौड़े खाना आपको भी काफी पसंद होगा लेकिन क्या आपको पता है कि आपका उल्टा सीधा खान पान इस मौसम में आपको काफी बीमार कर सकता है। लेकिन वहीँ अगर आप अपने आहार में कुछ पौष्टिक तत्त्व जोड़ते हैं तो ये आपको काफी फायदेमंद साबित होगा। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अद्भुत जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे अपनाकर आप इस मानसून में बिमारियों से बचे रह सकते हैं।

अश्वगंधा

अश्वगंधा का सेवन मानसून के मौसम में आपको कई सारी बिमारियों से बचा सकता है। साथ ही ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा देता है। इसके साथ ही साथ इस चमत्कारी जड़ी बूटी में और भी कई गुण मौजूद हैं। जो आपके रक्तचाप को सामान्य रखने में आपकी मदद करता है और साथ ही ये सूजन कम करने और मस्तिष्क को शांत करने में भी काफी उपयोगी है।

नीम

नीम को सदियों से उपयोगी समझा जाता रहा है। भले ही इसका स्वाद काफी कड़वा हो लेकिन इसमें छुपे कई गुणकारी तत्व इसके जादुई बना देते हैं। इसे मानसून के समय काफी उपयोगी समझा जाता रहा है। ये माइक्रोबियल संक्रमण को रोकने में मदद करती है साथ ही आपकी त्वचा के लिए इसके पास कई सारे गुण मौजूद हैं। नीम में जीवाणुरोधी और एंटिफंगल गुण पाए जाते हैं।

लेमनग्रास

इस मानसून अगर आप लेमनग्रास चाय का सेवन या लेमनग्रास-आधारित सूप को अपनी दिनचर्या का अंग बनाते हैं तो ये आपके लिए काफी गुणकारी हो सकते हैं। इसमें मौजूद सिट्रल जैसे यौगिक आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जिससे आप मानसून में कई तरह की बिमारियों का सामना आसानी से कर सकते हैं।


गिलोय

गिलोय में रोगों से लड़ने की ताकत होती है जो आपको संक्रमण होने से भी बचाता है। साथ ही इस मौसम में आपको बुखार और फ्लू होने का ज़्यादा खतरा होता है वहीँ ये जड़ी बूटी आपको इन लक्षणों से प्रभावित नहीं होने देती।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story