×

Anjeer Ki Kheti Full Information: बंजर जमीन भी बदल देती है किसान की किस्मत, की अगर इसकी खेती; कमाई सोच से भी अधिक

Anjeer Ki Kheti Full Information: राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों को अंजीर की खेती करने के लिए लागत पर 50 फीसदी की सब्सिडी प्रदान कर रही है। वहीं, राज्य सरकारें भी अपने यहां किसानों को इसकी खेती के लिए 50 फीसदी की सब्सिडी दे रही हैं, यूपी सरकार सूखी व बंजर पड़ी जमीनों पर अंजीर की खेत पर किसानों को 50 फीसदी से अधिक सब्सिडी राशि दे रही है।

Viren Singh
Published on: 25 July 2023 1:20 PM GMT
Anjeer Ki Kheti Full Information: बंजर जमीन भी बदल देती है किसान की किस्मत, की अगर इसकी खेती; कमाई सोच से भी अधिक
X
Anjeer Ki Kheti Full Information (सोशल मीडिया)

Anjeer Ki Kheti Full Information: कई किसानों को पारिवारिक या फिर प्रशासनिक स्तर से बंजर खेत अलॉट हो जाते हैं तो उनकी टेंशन बढ़ जाती है कि अब इस खेत का क्या होगा और इसमें क्या बुवाई करेंगे। ऐसे में अगर आपके पास भी कोई बंजर जमीन या खेती पड़ी हुई है तो टेंशन की कोई बात नहीं है। आज हम जिस दौर में है, वह तकनीकी युग है। इस तकनीकी युग में कई आविष्कार हुए हैं, जिससे लोगों को काफी फायदा मिला है। इसमें कृषि आविष्कार भी शामिल हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों की ऐसी ऐसी किस्में तैयार की हैं, जिन्हें किसान बंजर व बेकार पड़ी भूमि में भी उगा सकता है। ऐसी ही एक फसल अंजीर की है, जिसको किसान उपजाऊ के साथ बंजर खेत में भी पैदा कर सकता है। सरकार भी ऐसी फसलों को उगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही हैं। ऐसे अगर आप किसान हैं तो अंजीर की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

व्यापारिक फसल पर किसानों को मिल रही सब्सिडी

दरअसल, केंद्र सरकार परंपरागत फसल के उत्पादन साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए व्यापारिक फसलों की खेती करने के लिए आर्थिक मदद देती है। अंजीर की खेती को व्यापारिक फसल का दर्ज मिला हुआ है तो सरकार इसकी खेती के लिए भी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करवा रही है। भारत सरकार राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों को अंजीर की खेती करने के लिए लागत पर 50 फीसदी की सब्सिडी प्रदान कर रही है। वहीं, राज्य सरकारें भी अपने यहां किसानों को इसकी खेती के लिए 50 फीसदी की सब्सिडी दे रही हैं, यूपी सरकार सूखी व बंजर पड़ी जमीनों पर अंजीर की खेत पर किसानों को 50 फीसदी से अधिक सब्सिडी राशि दे रही है।

यूपी में बढ़ रहा बंजर जमीन का दायरा

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी में बंजर भूमि का क्षेत्रफल काफी बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार किसानों को इन भूमि में फसल लगाने के लिए अनुदान प्रदान करवा रही हैं। इससे फायदा ये हो रहा है कि राज्य में बजंर क्षेत्रफल का दायरा कम हो रहा और किसानों की बजंर पड़ी जमीन से भी लाभ मिल रहा है, जोकि पहले ऐसा नहीं होता था। भारत में अंजीर की खेती मुख्यता से यूपी, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में की जाती है। ऐसे में अगर आप यूपी व फिर अन्य राज्य के किसान है तो अंजीर की खेती कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कैसे करें अंजीर की खेती?

किसान भाई ध्यान दें कि अंजीर की खेती करने का सबसे उपयुक्त महीना जुलाई व अगस्त माना गया है। किसान को इसकी खेती के लिए सबसे कम सिंचाई की जरूरत होती है। खेत को अच्छे से जुताई करने के बाद इसके पौधे को 15 से 20 सेंटीमीटर के बीच की दूरी पर लगाना चाहिए। अगर किसान को अच्छी पैदावारी करनी है तो खेत में देशी खाद का उपयोग करें। एक से दो हफ्ते बाद सिंचाई करें।

कमाई सोच से अभी अधिक

किसान एक हेक्टेयर में 300 से अधिक अंजीर के पौधे लगा सकता है। बाजार में एक किलो अंजीर का भाव 600 से 900 रुपये किलो तक होता है। इस हिसाब से किसान बिना किसी टेंशन के एक साल से 20 से 22 लाख रुपए की कमाई सक सकते हैं। अगर किसी किसान के पास ज्यादा खेत हैं तो वह इन खेतों में भी अंजीर पैदाकर और कमाई कर सकता है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story