×

पेट्रोल-डीजल महंगा: पेट्रोलियम मंत्री का खुलासा, बताया क्यों बढ़ रहा दाम

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट की बड़ी वजह कारोना महामारी भी है। उन्होंने कहा कि हमें विभिन्न विकास कार्य करने हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार टैक्स एकत्र करते हैं। विकास कार्यों पर खर्च करने से अधिक रोजगार पैदा होंगे।

SK Gautam
Published on: 22 Feb 2021 7:00 AM GMT
पेट्रोल-डीजल महंगा: पेट्रोलियम मंत्री का खुलासा, बताया क्यों बढ़ रहा दाम
X
पेट्रोल-डीजल महंगा: पेट्रोलियम मंत्री का खुलासा, बताया क्यों बढ़ रहा दाम

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें लोगों की जेब ढ़ीली कर रहीं हैं। भारत के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल करीब 91 रुपये (90.58 रुपये) तक पहुंच गया। वहीं डीजल की कीमतें भी कई शहरों में रिकॉर्ड पर चल रही हैं। इस मामले पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर दो बड़ी वजह बताई हैं।

पहला कारण

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर पहली वजह बताई, ईधन का कम उत्पादन। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार ने ईंधन का उत्पादन कम कर दिया है और अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए विनिर्माण देश कम ईंधन का उत्पादन कर रहे हैं। इससे उपभोक्ता देश त्रस्त हैं।

dharmendra Pradhan

ये भी देखें: कोल स्कैम: क्या है ये पूरा मामला, क्यों आया अभिषेक की पत्नी और साली का नाम?

दूसरा बड़ा कारण

वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट की बड़ी वजह कारोना महामारी भी है। उन्होंने कहा कि हमें विभिन्न विकास कार्य करने हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार टैक्स एकत्र करते हैं। विकास कार्यों पर खर्च करने से अधिक रोजगार पैदा होंगे। सरकार ने अपने निवेश में वृद्धि की है और इस बजट में 34% अधिक पूंजी व्यय किया जाएगा।

petrol price

राज्य सरकार के खर्च में भी वृद्धि होगी

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के खर्च में भी वृद्धि होगी। यही कारण है कि हमें इस टैक्स की आवश्यकता है, लेकिन संतुलन की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री कोई रास्ता खोज सकते हैं। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं। ये भी तब हो रहा है, जब इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट काफी कम हैं। बढ़ते रेट को लेकर जमकर हल्ला मच रहा है, तो वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की दो बड़ी वजह बताई हैं।

ये भी देखें: सोना हुआ बहुत सस्ता: इतने ज्यादा गिर गए दाम, जल्दी से देखें आज के दाम

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story