×

Reliance Foundation: ग्रेजुएशन करने के लिए छात्रवृत्ति देगा रिलायंस फ़ाउंडेशन, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू

Reliance Foundation Scholarship 2023: स्कॉलरशिप में 2 लाख रुपए मिलेंगे और विद्यार्थियों को सपोर्ट सिस्टम के लिए पुराने विद्यार्थियों के नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए भारत में, किसी भी विषय में स्कॉलरशिप के लिए अर्ज़ी दे सकते हैं।

By
Published on: 6 Sep 2023 12:12 PM GMT
Reliance Foundation: ग्रेजुएशन करने के लिए छात्रवृत्ति देगा रिलायंस फ़ाउंडेशन, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू
X
Reliance Foundation Scholarship 2023 (Pic: Newstrack)

Reliance Foundation Scholarship: रिलायंस फ़ाउंडेशन स्कॉलरशिप प्रोग्रैम कॉलेज में पढ़ाई के लिए कई विषयों के विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ा छात्रवृत्ति कार्यक्रम है। जिसमें वर्ष 2023-24 के लिए धीरूभाई अंबानी की 90वीं वर्षगांठ पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने घोषणा की थी कि अगले 10 साल में वो 50,000 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देंगी। रिलायंस फ़ाउंडेन अंडरग्रैजुएट स्कॉलरशिप ‘मेरिट-कम-मीन्स’ के आधार पर ये छात्रवृत्तियाँ देता है।

इतने लाख मिलेगा स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप में 2 लाख रुपए मिलेंगे और विद्यार्थियों को सपोर्ट सिस्टम के लिए पुराने विद्यार्थियों के नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए भारत में, किसी भी विषय में स्कॉलरशिप के लिए अर्ज़ी दे सकते हैं। आवेदन की आख़िरी तारीख़ 15 अक्तूबर, 2023 है। रिलायंस फ़ाउंडेशन स्कॉलरशिप कॉलेज में पढ़ाई के लिए देश की सबसे बड़ी छात्रवृत्तियों में से एक है।

रिलायंस फ़ाउंडेशन के सीईओ श्री जगन्नाथ कुमार ने कहा, “भारत एक युवा देश है। युवाशक्ति देश के नई ऊंचाइयाँ छूने में मदद कर सकती है। बेहतरीन शिक्षा के लिए लोगों को बेहतर अवसर मिल सकें, यही हमारी कोशिश है। हमारा प्रयास है कि हम युवाओं को उनके सपने पूरे करने में मदद करें और वे देश की प्रगति में योगदान दे सकें।“ रिलायंस का यह कार्यक्रम लड़कियों और दिव्यांगों की भी मदद करता है। सलेक्शन का आधार होगा एक एप्टिट्यूड टेस्ट, बारहवीं कक्षा के मार्क्स, परिवार की कुल आय और पात्रता की कुछ अन्य शर्तें।

Next Story