×

Sandalwood Farming Ideas: 12 साल के इंतजार में किसान बनता है करोड़पति, ऐसी है इसकी खेती, सरकार भी कर रही मदद

Sandalwood Farming Ideas: किसान एक हेक्टेयर भूमि पर 600 लाल सोना के पौधे लगा सकता है। 12 साल बाद यह पेड़ कम से कम 30 करोड़ रुपये का मुनाफा देंगे, क्योंकि इसका एक पेड़ करीब 6 लाख रुपए तक जाता है। सरकार इसकी खेती के लिए किसानों 30 से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवा रही है।

Viren Singh
Published on: 12 July 2023 3:48 AM GMT
Sandalwood Farming Ideas: 12 साल के इंतजार में किसान बनता है करोड़पति, ऐसी है इसकी खेती, सरकार भी कर रही मदद
X
Sandalwood Farming Ideas (सोशल मीडिया)

Sandalwood Farming Ideas: देश में अधिकांश किसान गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और ऐसा करते करते वह पूरी जिंदगी बिता देते हैं, लेकिन वह अच्छी आय नहीं कमा पता हैं। इसके पीछे के कारण यह है कि आज भी देश का अधिकांश किसान परंपरागत खेती के पीछे चल रहा है। अगर वह चाहे तो कुछ ऐसी फसले हैं, जिनको उगाकर वह अच्छी आमदनी अर्जित कर सकता हैं, लेकिन वह ऐसा करता नहीं हैं। अगर आप किसान हैं और आप भी परंपरागत खेती कर रहे हैं तो यकीन मानिये पूरी जिंदगी खेती में बीत जाएगी, एक अच्छा घर तक नहीं बना पाएंगे। इसलिए कोशिश करें कि परंपरागत खेती के साथ कुछ ऐसी फसलों की खेती करें जो महंगी फसलें होती हों और बाजार में उन फसलों की मांग अधिक हो।

किसानों को बनती है करोड़पति

तो आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारें में जानकारी देंगे, जिनको अगर किसान अपने खेत में उगाना शुरू कर दिया तो आपको कुछ दिनों में लखपति और बीते कई सालों में करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं, लाल सोना खेती की। इस खेती से पैदा हुए वस्तु की मांग भारत क्या पूरी दुनिया में बनी हुई है और यह कृषि बिजनेस काफी मुनाफे वाला किसानों के लिए साबित हो रहा है। लाल सोना खेती का आशय देश में चंदन के पेड़ की खेती से होता है। और आप जानते हैं कि देश में चंदन की मांग होती है और इसकी लड़की कितनी महंगी बिकती है। ऐसे अगर आप किसान हैं तो चंदन की खेती कर महीने में लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं। खास बात यह है कि इस खेती के लिए सरकारें किसानों आर्थिक मदद मुहैया करवाती हैं।

कैसे करें चंदन की खेती

चंदन की खेती के लिए किसान को सरकार से लाइसेंस लेना पड़ता है। इसकी पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय शुष्क गर्म जलवायु रहता है। इसकी खेती के लिए सबसे पहले खेत की ठीक से जुताई कर लें। दोमट मिट्टी में अगर इसका पौधा लगाएं तो सबसे अच्छा रहेगा। इसकी मिट्टी का पीएच मान 4.5 से 6.5 के बीच रहना चाहिए। पौधे की रोपाई के लिए किसान मई जून का महीना चुनें और खेत में जल निकासी की उत्तम व्यवस्था बनाएं, नहीं खेत में पानी भरने से पौधे खराब हो सकते हैं। पौधे लगाने के बाद जब तक पेड़ के रुप में तैयार नहीं होता है, तब तक उचित देखभाल की जरूरत होती है। इसको तैयार होने में 10 से 15 साल का समय लगता है। जब एक बार चंदन का पेड़ तैयार होता है तो उसकी लड़की लाखों रुपये मं बिकती है। इसका पौधा बाजार में 100 से लेकर 150 रुपये तक मिल जाएगा। पौधों में कीड़ा न लगे इसलिए के लिए विशेष ध्यान देना होगा।

12 साल का इंतजार में मिलेंगे 30 करोड़ रुपये

किसान एक हेक्टेयर भूमि पर 600 लाल सोना के पौधे लगा सकता है। 12 साल बाद यह पेड़ कम से कम 30 करोड़ रुपये का मुनाफा देंगे, क्योंकि इसका एक पेड़ करीब 6 लाख रुपए तक जाता है। सरकार हर साल चंदन की लकड़ी के दामों में वृद्धि करती है। इसकी एक किलो लकड़ी बाजार में 30 से 40 हजार रुपये में मिलती है। इसलिए धीरे धीरे अब कई किसान चंदन के पेड़ की खेत कर रहे हैं।

सरकार देती है मदद

किसान अगर चंदन की खेती करना चाहे तो सरकार से भी मदद ले सकता है। सरकार इसकी खेती पर 28-30 रुपये का अनुदान प्रदान करती है। हालांकि यह बाद यह रहे कि सरकार से चंदन की खरीद पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे अगर आप चंदन की लकड़ी को बाजार में बेचते हैं तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। प्रतिबंध होने की वजह से केवल चंदन की सिर्फ सरकार ही खरीदारी कर सकती है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story