×

Share Market Update Today: लगातार दो दिन फिसला बाजार, सेंसेक्स 222 अंक टूटा; निफ्टी आया 18600 के नीचे

Share Market Update Today: आज के कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। दोनों इंडेक्स 0.30 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई।

Viren Singh
Published on: 9 Jun 2023 3:59 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2023 10:42 AM GMT)
Share Market Update Today: लगातार दो दिन फिसला बाजार, सेंसेक्स 222 अंक टूटा; निफ्टी आया 18600 के नीचे
X
Share Market Update Today (सोशल मीडिया)

Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दबाव देखना गया। हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ। इसी के साथ लगातार दो कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट रही। बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। दोनों इंडेक्स 0.30 फीसदी से अधिक की टूटे।

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स में 222.46 अंक या फिर 0.35 फीसदी की गिरावट रही, जिसके बाद यह 62,626.18 अंकों पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी में 71.95 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट रही और यह 18,562.60 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। हालांकि इससे पहले सुबह बाजार हल्की तेजी पर कारोबार शुरू किया था। वहीं, प्री ओपन सेशन में बाजार गिरावट पर था।

जानें सेंसेक्स निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी रही, जबकि 8 शेयर गिरावट पर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 17 शेयरों में तेजी रही, जबकि 33 शेयरो में गिरावट देखने को मिली।

सारे इंडेक्स लाल निशान पर

आज कारोबार में शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा। निफ्टी के अधिकांश प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक गिरावट FMCG इंडेक्स में रही और यह 0.92 फीसदी तक लुढ़के। इसके अलावा आईटी 0.82 फीसदी, बैंक 0.01 फीसदी, ऑटो 0.45 फीसदी, फार्मा 0.39 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.13 फीसदी तक टूटे। वहीं, मेटल 0.47 फीसदी और मीडिया इंडेक्स 0.83 फीसदी तक टूटकर बंद हुए। हालांकि इस दौरान मात्र रियल्टी इंडेक्स में तेजी रही और यह 0.04 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए। बाजार के हैवीवेट शेयरों में भी गिरावट रही।

इन शेयरों में रही रैली

शुक्रवार को जो कंपनियों ने तेजी पर कारोबार किया, उसमें IndusInd Bank, Power Grid, Axis Bank, L&T, Adani Ent., UltraTech Cem. और Tata Motors शामिल हैं। जिन कंपनियों में गिरावट रही, उसमें Hero MotoCorp, Eicher Motors, HDFC Life, Divis Labs, Tata Steel, SBI और HUL हैं।

गुरुवार को सेंसेक्स 294 अंक टूटा

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में गिरावट थी। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 294 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 62,848 पर बंद हुआ। व्यापक एनएसई निफ्टी 92 अंक या 0.49% गिरकर 18,634 पर बंद हुआ। इस गिरावट ने बाजार में लगातार चार दिन की तेजी पर ब्रेक लगा दिया।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story