×

Stock Market Today: RBI के नीतिगत दरों में अच्छे फैसले के बाद बाजार लाल निशान पर, सेंसेक्स 263 अंक टूटा

Stock Market Today: आज के कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स से 30 शेयर में से 26 शेयरों में गिरावट रही।

Viren Singh
Published on: 8 Jun 2023 4:00 AM GMT (Updated on: 8 Jun 2023 10:50 AM GMT)
Stock Market Today: RBI के नीतिगत दरों में अच्छे फैसले के बाद बाजार लाल निशान पर, सेंसेक्स 263 अंक टूटा
X
Share Market Update Today (सोशल मीडिया)

Stock Market Today: आरबीआई द्वारा गुरुवार को घोषित हुए मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का असर घरेलू शेयर बाजार पर नहीं दिखाई पड़ा। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। इसी के साथ बाजार में लगातार चार दिन की गिरावट पर ब्रेक लग गया। बाजार दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। दोनों इंडेक्स में 0.42-0.42 फीसदी की गिरावट रही, जिसके बाद सेंसेक्स 63 हजार अंकों के नीचे आ गया।

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स में 263.68 अंक या 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 62,879.28 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी में 78.85 अंक या फिर 0.42 फीसदी की गिराटव रही और यह 18,647.55 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स से 30 शेयर में से 26 शेयर लाल निशान पर रहे, जबकि 6 शेयरों में गिरावट रही। इससे पहले सुबह बाजार हल्की तेजी पर खुला था,जबकि प्री ओपन सेशन में इसमें गिरावट थी।

इन इंडेक्सों में सबसे अधिक गिरावट

बाजार में गिरावट का आलम यह रहा कि निफ्टी के सारे प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक गिरावट आईटी इंडेक्स में रही और यह 1.12 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा बैंक 0.63 फीसदी, ऑटो 0.86 फीसदी, फार्मा 1.03 फीसदी, एफएमसीजी 0.90 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.52 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। वहीं, मीडिया 1.52 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.59 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि इस दौरान मेटल इंडेक्स में गिराटव रही और यह 0.16 फीसदी की बढ़त पर रहे। हैवीवेट शेयरों में भी गिरावट का माहौल रहा।

इन कंपनियों में रही गिरावट

टॉप गेनर्स की लिस्ट में NTPC, JSW Steel, ONGC, L&T, Power Grid, Cipla व Bajaj Auto शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में Grasim Inds., Kotak Bank, Sun Pharma, Tech Mahindra, Apollo Hospital, Tata Consumer और BPCL हैँ।

बुधवार को साल पहली सेंसेक्स ने 63 हजारी का आंकड़ां छूआ

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार शानदार तेजी पर बंद हुआ था। बुधवार को 2023 में पहली बार 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 350 अंक या 0.56% बढ़कर 63,000 अंक से ऊपर आ गया था। व्यापक एनएसई निफ्टी 127 अंक बढ़कर 18,726 पर बंद हुआ था। इसी के साथ बाजार लगातार चार दिन की तेजी रही।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story